Ranchi: राजधानी रांची के मांडर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली को लेकर बुधवार को टर्बो ट्रक चालकों और मालिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। टर्बो ट्रकों से आने-जाने के लिए 300 रुपये टोल टैक्स लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा के सामने एनएच-75 को करीब आधे घंटे तक जाम रखा। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
300 रुपये की वसूली को लेकर ट्रक चालकों ने किया हंगामा
ट्रक चालकों और मालिकों की मांग है कि टर्बो ट्रकों से पुराने निर्धारित दर पर ही टोल टैक्स वसूला जाए। उनका विरोध टोल प्लाजा पर आने-जाने के लिए 300 रुपये की वसूली को लेकर है। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी हुई दर को लेकर नाराजगी जताई और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
ट्रक चालकों ने अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा मैनेजर को ज्ञापन सौंपा
जाम की सूचना मिलने पर मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे चालकों और ट्रक मालिकों को समझाया, जिसके बाद जाम हटाया गया और एनएच-75 पर आवागमन सामान्य हुआ।
इस दौरान टर्बो ट्रक चालकों और मालिकों ने अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने पुराने दर से टोल टैक्स वसूलने की मांग की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









