Giridih: गिरिडीह के यूको बैंक में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चौकाने वाली बात यह है कि यह घटना दिन दहाड़े की गई है। फिलहाल बैंक के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया यह जा रहा है कि करिब 10 लाख कैश, और चार करोड़ रुपए के जेवरात लूटे गए है। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
आधा दर्जन अपराधी पहुंचे थे बैंक
मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन अपराधी बैंक पहुंचे थे। बैंक के अंदार जाते ही सभी ने हथियार के बल पर बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया। जिसके बाद बैंक में रखी नकदी और ग्राहकों से भी रुपए लूट लिए गए। वहीं बैंक के लॉकर में रखे जेवरात भी अपने साथ ले गए। अभी तक लूट के वास्तविक राशि और जेवरात का पता नहीं चल सका है। लेकिन जो जानकारी आ रही है, उसके अनुसार बैंक से 10 लाख रुपए, चार करोड़ के जेवरात और ग्राहकों से भी पैसे लूटे गए है।
दो अपराधियों ने पहन रखा था हेलमेट
सीसीटीवी में जो तस्विरे सामने आई है, उसके अनुसार दो अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था, बल्कि बाकियों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो चुके है। जिसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बैंक में मौजूद सीसीटीवी फुजेट की जांच कर रही है। साथ ही अपराधी किस रास्ते से आए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्ते की तरफ बढ़े है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुजेट की भी जांच कर रही है। ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। इधर एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित कर दिया है। ताकि अपराधियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। बता दें कि इस घटना के बाद से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए जा रहे है।
Read More: Jharkhand: प्रेमी पर यौन शोषण का लगाया आरोप, अब उसी से शादी की जिद में युवती टावर पर चढ़ी

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








