Ranchi: राजधानी रांची में बढ़ती अपराध की घटना के बीच पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हाशिल की है। पुलिस ने तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले की जानकारी रांची के सीटी एसपी पारस राणा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर दी है।
पुलिस ने सही समय में तीनों को दबोचा
जानकारी देते हुए सीटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एय़रपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। जिसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश में हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम एयरपोर्ट स्थित पोखऱटोली मैदान में इमली पेड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान दो युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभी तक पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
हुंडरू और जगन्नाथपुर के रहने वाले है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण गोप उर्फ करण कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक सिंह उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ सुल्तान के रूप में हुई है। करण और आदित्य एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू के रहने वाले हैं, जबकि अभिषेक जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की बीएलडब्ल्यू कॉलोनी, हटिया का निवासी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार करण गोप का डोरंडा थाना में पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं, अभिषेक सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गोंदा और जगन्नाथपुर थानों में मारपीट, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे हथियार कहां से लाए थे और उनका इस्तेमाल किस वारदात में करने की योजना थी।
Read More: Giridih: यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैती, करोड़ों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए अपराधी










