शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

SIR पर विपक्ष को घेरा, सुकांत मजूमदार बोले- चुनाव हारने के बाद कांग्रेस बना रही नए बहाने

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कांग्रेस, राहुल गांधी, टीएमसी, लेफ्ट और झामुमो पर लगाए आरोप। 2029 के चुनाव को लेकर भी किया दावा।

नवम्बर 6, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Targeting the opposition over the SIR issue, Sukanta Majumdar said that the Congress is coming up with new excuses after losing the election.

Targeting the opposition over the SIR issue, Sukanta Majumdar said that the Congress is coming up with new excuses after losing the election.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश में जारी राजनीतिक बहस के बीच केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) SIR को लेकर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • चुनावी हार के लिए SIR को बना रही कांग्रेस बहाना: मजूमदार
  • 13 करोड़ नाम हटाने के आंकड़े पर उठाए सवाल
  • राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर निशाना
  • दिल्ली में हुए हंगामे को लेकर भी विपक्ष पर आरोप
  • 2029 के चुनाव को लेकर जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

चुनावी हार के लिए SIR को बना रही कांग्रेस बहाना: मजूमदार

डॉ. मजूमदार ने कहा कि कांग्रेस पहले चुनाव में हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराती थी और अब SIR को मुद्दा बना रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच कांग्रेस 56 बार चुनाव हार चुकी है। उनके मुताबिक, लगातार मिल रही चुनावी पराजय के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मंईयां सम्मान योजना का पैसा
  • संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत
  • आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेश यात्राओं से चुनाव नहीं जीते जाते, बल्कि जनता का विश्वास हासिल करना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष को अपनी नीतियों और नेतृत्व की समीक्षा करने की सलाह दी।

13 करोड़ नाम हटाने के आंकड़े पर उठाए सवाल

SIR को लेकर विपक्ष की ओर से मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने के दावों पर भी डॉ. मजूमदार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल नाम हटने का आंकड़ा सामने रख रहा है, जबकि इसके पीछे के कारणों की चर्चा नहीं कर रहा है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इन आंकड़ों में करीब 2.8 करोड़ मृत मतदाता, 6.3 करोड़ दूसरे स्थानों पर जाकर बस चुके मतदाता और लगभग एक करोड़ डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि संबंधित मतदाताओं के सत्यापन के लिए नोटिस भेजे गए और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

उन्होंने यह भी कहा कि SIR की प्रक्रिया देश में पहली बार नहीं हो रही है। यह अब तक 12वीं बार आयोजित की जा रही है और पूर्व में कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार यह प्रक्रिया पूरी हुई है।

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर निशाना

राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मजूमदार ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगा रहा है, लेकिन ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी टिप्पणी की, जिसमें वोट चोरी को लेकर उनकी भावना का जिक्र किया गया था।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण, चुनाव आयोग के अधिकार और मतदान की पात्रता से जुड़े प्रावधान संविधान में स्पष्ट हैं। ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले विपक्षी नेताओं को संवैधानिक प्रावधानों को समझना चाहिए।

दिल्ली में हुए हंगामे को लेकर भी विपक्ष पर आरोप

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में 20 जुलाई को हुए हंगामे का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं के बजाय सड़कों पर अराजकता फैलाकर व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उस घटना में 118 पुलिसकर्मी घायल हुए थे और महिलाओं तथा BLO पर भी हमले किए गए थे।

डॉ. मजूमदार ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होकर गुजरता है। विपक्ष को अपनी नीतियों और कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए।

2029 के चुनाव को लेकर जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए डॉ. मजूमदार ने दावा किया कि वर्ष 2029 में भी जनता विपक्ष को जवाब देगी और भाजपा के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी। उन्होंने मीडिया से अपील की कि SIR को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम और संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए जा रहे सवालों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाई जाए।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मईंया सम्मान योजना का पैसा
झारखंड Jharkhand News

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

नवम्बर 6, 2026
संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत
झारखंड Jharkhand News

संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत

नवम्बर 6, 2026
आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की
झारखंड Jharkhand News

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की

नवम्बर 6, 2026
Next Post
दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मईंया सम्मान योजना का पैसा

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मईंया सम्मान योजना का पैसा

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा-3.94 लाख महिलाओं के खाते में गिरा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

नवम्बर 6, 2026

SIR पर विपक्ष को घेरा, सुकांत मजूमदार बोले- चुनाव हारने के बाद कांग्रेस बना रही नए बहाने

छोटी दिवाली और हनुमान जी के जन्मोत्सव का क्या है संबंध? जानें माता सीता के आशीर्वाद की कथा

संघर्षों से तपकर बनीं बेबाक आवाज, कभी नौकरी तो कभी समाजसेवा-जाने कौन थी निशा भगत

Breaking News: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मौत पर सवाल, बाबूलाल मरांडी ने गिरफ़्तारी की मांग की

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts