Breaking News: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे मुख्य पथ पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित टैंकर दुकान में जा घुसी। घटना में दुकान में रखा कई सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
Breaking News: चकमे की ओर से बुढ़मू आ रहा था टैंकर
मिली जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर चकमे की ओर से बुढ़मू आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर सीधे रियाज खान और वसीम खान की दुकानों में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी
Breaking News: मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई
हादसे के वक्त दोनों दुकानों में कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घटना के समय दुकानों में लोग मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Read More- मंईयां सम्मान योजना के पैसे से पति ने खरीद लिया स्मार्टफोन-पत्नी ने दे दी जान!
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







