Ranchi: झारखंड में सक्रिय अमन साहू गैंग के नाम से एक कथित प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर जारी की गई है। इस विज्ञप्ति में हजारीबाग पुलिस और विशेष रूप से पुलिस अधिकारी अब्दुल कादिर खान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही लातेहार के दिलीप सिंह शाखा की मौत और अंशु दुबे के कथित फर्जी एनकाउंटर का मामला उठाते हुए हजारीबाग एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
अब्दुल कादिर खान पर दिलीप सिंह शाखा को घर से ले जाने का आरोप
सोशल मिडिया पर जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि 16 जनवरी 2026 को लातेहार जिले के रहने वाले दिलीप सिंह शाखा को अब्दुल कादिर खान अपने साथ घर से ले गए थे। इसके बाद उन्हें गिद्दी थाना में रखकर कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञप्ति में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौत के बाद उनके शव को कहीं फेंक दिया गया, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही, दिलीप के पिता से कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने और परिवार को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में दिलीप के परिजन दर दर की ठोकरे खा रहे है। मामला की जानकारी ह्यूमन राइट्स को भी दी गई है। लेकिन अब तक कुछ जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
अंशु दुबे के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल
इसके अलावे हाल के दिनों में अंशु दुबे के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं। गैंग की ओर से दावा किया गया है कि अंशु दुबे का उड़ीमारी की किसी घटना से कोई संबंध नहीं था, इसके बावजूद फर्जी एनकाउंटर किया गया।
विज्ञप्ति में पुलिस से अंशु दुबे के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टावर लोकेशन की जांच कराने की मांग की गई है। वहीं, कुछ महीने पहले गुड्डू मास्टर के कथित हाफ एनकाउंटर और हाल के दिनों में गैंग से जुड़े अन्य युवकों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
Read More- रांची के बरियातू से मोरहाबादी तक एसीबी की दबिश, जमीन घोटाले की जांच तेज
घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञप्ति में हजारीबाग एसपी से मांग की गई है कि दिलीप सिंह शाखा के मामले में गिद्दी थाना के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं और कथित घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गैंग की ओर से दावा किया गया है कि भविष्य में हजारीबाग में किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।
Read More- पत्नी के अलग रहने से नहीं मिलता तलाक का आधार-झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला, पति की याचिका खारिज
हालांकि, इस कथित प्रेस विज्ञप्ति में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि खबर मंत्र नहीं करता। लेकिन जिस तरीके से अमन साहू गैंग के द्वारा यह आरोप लगाएं गए है वो काफी गंभीर है। अब देखना होगा कि इन आरोपों के बाद पुलिस के द्वारा क्या कुछ कदम उठाये जाते है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







