मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

MMDR और SIR पर विधानसभा में घेराबंदी की तैयारी, हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के साथ किया मंथन

25-26 नवंबर के सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों से किया वर्चुअल संवाद, विपक्ष के सवालों का जवाब देने और केंद्र के कानून पर विरोध दर्ज कराने की तैयारी

नवम्बर 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Preparations underway to corner the government in the Legislative Assembly over MMDR and SIR; Hemant Soren holds consultations with the ruling coalition.

Preparations underway to corner the government in the Legislative Assembly over MMDR and SIR; Hemant Soren holds consultations with the ruling coalition.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले सत्ता पक्ष ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से सत्ताधारी गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में आगामी विशेष सत्र के दौरान MMDR संशोधन कानून और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई.

Table of Contents

Toggle
  • MMDR संशोधन कानून पर राज्य के अधिकारों का मुद्दा
  • SIR प्रक्रिया पर भी सदन में उठेगा सवाल
  • दो दिवसीय विशेष सत्र में गरमाएगा राजनीतिक माहौल

बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले संभावित सवालों और मुद्दों पर भी विचार किया गया. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों से सदन में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने और तथ्यों के आधार पर सरकार का पक्ष रखने को कहा. सत्ता पक्ष की ओर से दोनों मुद्दों पर एकजुट होकर चर्चा करने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति बनाई गई.

📌 यह भी पढ़ें:
  • कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी आस्था, इक्कीसो महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
  • रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने का दावा, नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप
  • SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार : भाजपा
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

MMDR संशोधन कानून पर राज्य के अधिकारों का मुद्दा

विशेष सत्र में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR) को लेकर केंद्र और राज्य के अधिकारों का मुद्दा प्रमुख रहने की संभावना है. सत्ताधारी गठबंधन का विरोध उन प्रावधानों को लेकर है, जिनसे खनिज संपदा से जुड़े मामलों में राज्यों की वित्तीय और कर संबंधी शक्तियां प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

बैठक में विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस कानून को लेकर अपनी चिंताएं रखीं. सत्ता पक्ष का तर्क है कि खनिज संपदा से जुड़े राजस्व पर असर पड़ने की स्थिति में राज्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर भी दबाव बढ़ सकता है. गठबंधन इस मुद्दे को राज्य के अधिकारों और आर्थिक हितों से जोड़कर विधानसभा में उठाने की तैयारी में है.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

SIR प्रक्रिया पर भी सदन में उठेगा सवाल

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चर्चा हुई. झारखंड में SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को जारी नोटिस, सुनवाई और प्रक्रिया की समय-सीमा जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

बैठक में मौजूद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी MMDR संशोधन कानून और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं. उन्होंने MMDR कानून के प्रावधानों से खनिज उत्पादक राज्यों के राजस्व पर संभावित असर पड़ने की बात कही. वहीं SIR प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नोटिस और लंबित सुनवाई के बीच जल्दबाजी से लोगों के मताधिकार प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जरूरत पड़ने पर समय-सीमा बढ़ाने की मांग का पक्ष रखा.

दो दिवसीय विशेष सत्र में गरमाएगा राजनीतिक माहौल

25 और 26 नवंबर को होने वाले विशेष विधानसभा सत्र में MMDR संशोधन कानून और SIR के मुद्दों पर सत्ता पक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री की बैठक को सत्र से पहले गठबंधन के भीतर समन्वय और सदन की रणनीति तैयार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी बहस होने की संभावना है.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

On Kartik Purnima, a surge of devotion was witnessed at the Swarnarekha Ghat in Ranchi, where devotees performed 'jalabhishek' (ritual offering of water) at the Ikkiso Mahadev Temple.
झारखंड Jharkhand News

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी आस्था, इक्कीसो महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

नवम्बर 24, 2026
रांची में भूकंप जैसे कंपन की चर्चा और नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप की खबर
झारखंड Jharkhand News

रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने का दावा, नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

नवम्बर 24, 2026
Hemant government is misleading the public by convening a special session to oppose SIR and MMDR: BJP
झारखंड Jharkhand News

SIR और MMDR के विरोध में विशेष सत्र बुलाकर जनता को गुमराह कर रही हेमंत सरकार : भाजपा

नवम्बर 23, 2026
Next Post
On Kartik Purnima, a surge of devotion was witnessed at the Swarnarekha Ghat in Ranchi, where devotees performed 'jalabhishek' (ritual offering of water) at the Ikkiso Mahadev Temple.

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी आस्था, इक्कीसो महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

On Kartik Purnima, a surge of devotion was witnessed at the Swarnarekha Ghat in Ranchi, where devotees performed 'jalabhishek' (ritual offering of water) at the Ikkiso Mahadev Temple.

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी आस्था, इक्कीसो महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

नवम्बर 24, 2026

MMDR और SIR पर विधानसभा में घेराबंदी की तैयारी, हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के साथ किया मंथन

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

गुरु नानक जयंती 2026 आज: जानें गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं और प्रकाश पर्व का महत्व

रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने का दावा, नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवात, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत पूरे राज्य का मौसम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts