रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को दुमका विधायक बसंत सोरेन सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। करीब दो महीने बाद झारखंड लौटने के बाद यह उनकी विधानसभा में पहली मौजूदगी रही। विधानसभा परिसर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की और कहा कि भगवान तथा सभी लोगों के आशीर्वाद से आज वे एक बार फिर विधानसभा में मौजूद हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान बसंत सोरेन ने कहा कि भगवान और आप सभी का आशीर्वाद है। उनके इस बयान को झारखंड वापसी के बाद उनकी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं, विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही को लेकर उन्होंने कहा कि सदन में आज MMDR को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इसी चर्चा में भाग लेने के लिए वे विधानसभा पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र MMDR और SIR समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में करीब दो महीने बाद बसंत सोरेन की सदन में मौजूदगी राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







