Friday, April 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति बांट दी जाएगी गरीबों को: योगी आदित्यनाथ

April 1, 2025
in देश
A A
Share on FacebookShare on Twitter

-सीएम योगी ने किया उत्तर प्रदेश के बरेली में 932 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ साल में बरेली समेत सूबे भर में कहीं भी दंगे नहीं हुये। यदि अब किसी ने दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। समाजवादी सरकार ने ने गोवंश को लावारिस छोड़ दिया था। उनके मुखिया कहते हैं कि गोबर से दुर्गंध आती है। ये उनकी असलियत है। वे गौमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा, तो सपा को परेशानी हुई।

वह बरेली में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली में 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पूरे प्रदेश के लिए 2500 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली काॅलेज ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गो-तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे, वे गौमाता की सेवा क्या जानें। उनको गौमाता के गोबर में तो दुर्गंध ही नजर आएगी। उन्हें अपने कृत्यों में दुर्गंध नजर नहीं आती है। 2017 से पहले बरेली में हर साल पांच-सात दंगे आम बात थी। अब बरेली में दंगा नहीं, चंगा है।

Related Post

Women's reservation implemented: Late night notification issued, 33% seats reserved for women

महिला आरक्षण लागू: देर रात नोटिफिकेशन जारी, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

April 17, 2026
India GDP Ranking 2026: Why Did India Slip to 6th Place? Britain Overtakes India Once Again

India GDP Ranking 2026: भारत क्यों आया 6वें नंबर पर? ब्रिटेन फिर निकला भारत से आगे

April 16, 2026
Parliament clashes over women's reservation: 3 bills introduced to increase quota to 33% and Lok Sabha seats to 850

महिला आरक्षण पर संसद में टकराव: 33% कोटा और लोकसभा सीट 850 करने वाले 3 बिल पेश

April 16, 2026
Share Market Update: Share Market Witnesses Sudden, Explosive Surge

Share Market Update: शेयर बाजार में अचानक आया तूफानी उछाल, जानें सोमवार को गिरने वाले सेंसेक्स में तेजी के पीछे की वजह

April 15, 2026

उन्होंने कहा कि जिन एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाई गई है, उनसे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। 2017 से पहले 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम 17 से 19 मिनट था, जिसे अब घटाकर 7 मिनट से कम किया गया है। इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए यह अभियान जरूरी है। इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूलकिट और आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

योगी ने बताया कि शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने के लिए 1.25 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। अब स्कूलों को इंटीग्रेटेड स्कूल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में 16 अटल आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं, जो श्रमिकों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। 2017 से पहले सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। अब 1.91 करोड़ छात्रों के बैंक खातों में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। सरकार द्वारा दो यूनिफॉर्म और संपूर्ण ड्रेस अनिवार्य रूप से दी जा रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डाॅ. राघवेन्द्र शर्मा, डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. श्याम बिहारी लाल, संजीव अग्रवाल व कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री ईशान प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Women's reservation implemented: Late night notification issued, 33% seats reserved for women
Breaking News

महिला आरक्षण लागू: देर रात नोटिफिकेशन जारी, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

April 17, 2026
India GDP Ranking 2026: Why Did India Slip to 6th Place? Britain Overtakes India Once Again
व्यापार

India GDP Ranking 2026: भारत क्यों आया 6वें नंबर पर? ब्रिटेन फिर निकला भारत से आगे

April 16, 2026
Parliament clashes over women's reservation: 3 bills introduced to increase quota to 33% and Lok Sabha seats to 850
Breaking News

महिला आरक्षण पर संसद में टकराव: 33% कोटा और लोकसभा सीट 850 करने वाले 3 बिल पेश

April 16, 2026
Next Post

सरहुल पर्व के पावन अवसर पर हेमंत सोरेन का राज्य वासियों को संबोधन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

रामनवमी को लेकर भगवामय हो गया खूंटी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!

Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!

April 17, 2026

कैसे रची गई पूरी साजिश? Lalpur में छात्रा को Party में बुलाया, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया

US Iran War : ट्रम्प का बड़ा दावा-ईरान अपना परमाणु खजाना हमें सौंपने को तैयार

MS Dhoni: अगले हफ्ते IPL में दिख सकता है माही का जलवा, जानें किस मैच में करेंगे वापसी

Interesting facts about sleep: इंसान अपने जीवन में कितने साल सोता है? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!

एक मोमबत्ती कितनी देर तक जलती है? जानिए साइंस, साइज़ और समय का पूरा गणित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra