खूंटी। रामनवमी का त्यौहार आने में अभी भले ही चार दिन बाकी हैं, लेकिन पूरा खूंटी जिला रामनवमी को लेकर भगवामयहो गया है। जिला मुख्यालय सहित गांव गांव में महावीर झंपता का और झंडे लहरा रहे है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जयंती के अवसर पर छह अप्रैल को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों और गांव में रामनवमी की शोभायात्रा निकल जाएगी। इसके पूर्व पांच अप्रैल को विभिन्न जगहों पर अष्टमी का जुलूस भी निकाला जाएगा।
केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी की अगुवाई में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। खूंटी के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की प्रखंड मुख्यालय में भी रामनवमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video





