Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

03 अप्रैल का इतिहास: असाधारण गायिकी का सफर हुआ पूरा

April 3, 2025
in संपादकीय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रमुख गायिकाओं में शामिल किशोरी अमोनकर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जितनी ख्याति मिली, शायद ही किसी दूसरे कलाकार को उतनी ख्याति मिली हो। ख़्याल, मीरा के भजन, मांड, राग भैरवी की बंदिश ‘बाबुल मोरा नैहर छूटल जाए’पर उनका गायन संगीत रसिकों के दिल में लंबे अरसे तक अंकित रहेगा।

10 अप्रैल 1931 को जन्मी किशोरी अमोनकर सुप्रसिद्ध गायिका मोघूबाई कुर्दीकर की सुपुत्री थीं। मोगूबाई कुर्डीकर की पुत्री और गंडा-बंध शिष्या किशोरी अमोनकर ने एक ओर अपनी माँ से विरासत और तालीम से पायी घराने की विशुद्ध शास्त्रीय परम्परा को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने न केवल जयपुर घराने की गायकी की बारीकियों और तकनीकों पर अधिकार प्राप्त किया,बल्कि कालांतर में अपने कौशल और कल्पना से एक नवीन शैली भी विकसित की। उनका संगीत भंडार विशाल है। वह न केवल पारंपरिक रागों, जैसे जौनपुरी, पटट् बिहाग, अहीर और भैरव प्रस्तुत करती थीं बल्कि ठुमरी, भजन और खयाल गायकी पर भी उतना ही अधिकार था। पद्म विभूषण से सम्मानित किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में 3 अप्रैल, 2017 को मुंबई में निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1922- जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।

1933- माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।

1942- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।

1973- मैनहट्टन की साइडवॉक से पहला पब्लिक मोबाइल टेलीफोन कॉल किया गया। मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने बेल लैब्स के जोएल एंजेल को फोन लगाया।

1999- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट-1 ई का प्रक्षेपण किया।

2001- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।

– भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्षों बाद पुन: वार्ता।

2002- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।

2006- नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।

2007- नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।

2008- प्रकाश करात को माकपा का पुन:महासचिव चुना गया।

-मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड से अलंकृत किया गया।

2010- एपल ने अपना पहला आईपैड लॉन्च किया।

2016- कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्वकप जीता।

जन्म

1903- कमलादेवी चट्टोपाध्याय- समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

1914- सैम मानेकशॉ- भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष,जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

1929- निर्मल वर्मा- जाने-माने हिंदी साहित्यकार।

1931- मन्नू भंडारी- मशहूर हिंदी साहित्यकार।

1949- सोम प्रकाश- भाजपा नेता।

1952- रविन्द्र नारायण रवि- बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

1954- डॉ.के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन।

1955- हरिहरन- प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक तथा पार्श्वगायक हैं।

1958- जयाप्रदा- फिल्म अभिनेत्री।

निधन

1325 – निज़ामुद्दीन औलिया- चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।

1680 – छत्रपति शिवाजी महाराज- मराठा साम्राज्य के संस्थापक एवं महान योद्धा।

1989 – विष्णु सहाय – असम और नागालैंड के राज्यपाल थे।

2010 – अनंत लागू- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

2017 – किशोरी अमोनकर- हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

2021 – राधेश्याम खेमका – प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।

Related Posts

Is our mother tongue in danger? The new generation is forgetting Hindi!
लाइफस्टाइल

क्या खतरे में है हमारी मातृभाषा? हिंदी को भूल रही है नई पीढ़ी!

September 14, 2025
Teachers' Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली
लाइफस्टाइल

Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

September 5, 2025
रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़: कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम
झारखंड

Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

July 26, 2025
Next Post

सांसद कंगना पर विक्रमादित्य का निशाना, दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

लातेहार में हथियार के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Police crack down on extortion gang in Dhanbad, accused arrested with weapons and cartridges

Dhanbad में रंगदारी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, हथियार और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 19, 2026

Dhanbad Crime: धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, हत्या की आशंका

Share Market Update: IT शेयरों में बंपर खरीदारी से झूमा बाजार, पर FII के आंकड़े ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

Dhoni के ‘आखिरी दीदार’ ने बढ़ाई हलचल! चेपॉक में भावुक हुए फैंस, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra