Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

वक्फ बिल के समर्थन से JDU में दरार, अब तक 5 मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा

April 5, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इस्तीफों का सिलसिला तेज हो गया है। पार्टी के सांसदों द्वारा सदन में विधेयक का समर्थन किए जाने के विरोध में शुक्रवार तक पांच प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद शनिवार को औरंगाबाद में 20 से अधिक मुस्लिम पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

जदयू के 5 मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा

इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेताओं में नदीम अख्तर, राजू नैय्यर, तबरेज सिद्दीकी अलीग, मोहम्मद शाहनवाज मलिक और मोहम्मद कासिम अंसारी शामिल हैं। इन नेताओं ने पार्टी के वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने के फैसले पर नाराजगी जताई है।राजू नैय्यर ने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह जदयू द्वारा विधेयक का समर्थन करने से “बहुत आहत” हैं और उन्होंने इसे मुसलमानों पर “अत्याचार करने वाला काला कानून” बताया। उन्होंने लोकसभा में विधेयक के पारित होने और पार्टी के समर्थन के बाद जदयू से इस्तीफा देने की घोषणा की और सभी पार्टी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया।

Related Post

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

March 2, 2026

नीतीश कुमार पर लगे ये आरोप
तबरेज हसन ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार को लिखे अपने त्यागपत्र में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर पार्टी के समर्थन ने मुसलमानों के विश्वास को तोड़ दिया है, जो मानते थे कि जदयू धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि नीतीश कुमार अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि बनाए रखेंगे, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने उन लोगों का साथ दिया जिन्होंने लगातार मुसलमानों के हितों के खिलाफ काम किया है।

जल्द होने वाले हैं बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी के भीतर बढ़ता यह असंतोष जदयू के लिए चिंता का विषय बन गया है और आने वाले समय में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भी भाजपा के सहयोगी दलों और सांसदों सहित सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों से वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करने का आह्वान किया था।

विधेयक अब राष्ट्रपति की मुहर के इंतजार में
वक्फ (संशोधन) विधेयक को दोनों सदनों से पारित किया जा चुका है। लोकसभा में इसे बहुमत से पारित किया गया और राज्यसभा में 128 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 95 ने इसका विरोध किया। अब यह विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून का रूप ले लेगा।

इस विधेयक को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार का दावा है कि इससे वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। वहीं विपक्ष और मुस्लिम संगठनों ने इसे असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर खतरा बताया है।

Related Posts

RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change
Uncategorized

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026
श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी
Uncategorized

श्याओमी का बड़ा धमाका-200MP लेंस और 120X जूम के साथ Xiaomi17 Ultra लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

March 13, 2026
Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Uncategorized

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

March 10, 2026
Next Post

आईपीएल 2025: लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया

अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को गुमराह न करे कांग्रेस: राफिया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra