बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम, जय श्रीराम, लोग भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे दिखे

मई 21, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Share on FacebookShare on Twitter


झुमरीतिलैया (कोडरमा)। जिले भर में रविवार को रामनवमी धूमधाम से मनी। वहीं लोग भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे दिखे। सुबह से ही हर गली, चैक-चैराहे व हर रास्ते पर जय श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई दी, लोग घरों की छतों, दुकानों और सड़कों पर निकलकर झांकी और जुलूस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रामनवमी जुलूस व झांकी नगर भ्रमण पर निकली शहर की सड़कों पर आस्था, उमंग और उल्लास की बयार बहने लगी शहर के आसपास के इलाकों से निकली झांकियों का मिलान झंडा चैक पर हुआ।

यहां रामनवमी झंडा महासमिति ने सभी अखाड़ा समितियों का स्वागत किया गया। झंडा चैक पहुंचते ही अखाड़ा समिति के खिलाड़ियों ने परंपरागत हथियारों से शानदार करतब दिखाये। वहीं लाठी, तलवार, फरसा, भाला और मुग्दल के हैरत अंगेज प्रदर्शन देख भीड़ रोमांचित हो उठी, जगह-जगह समितियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं देर रात तक झंडा चैक पर झांकियों का मिलन व अखाड़ा समितियों के द्वारा खेल का प्रदर्शन जारी था। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु झांकी व समितियों का प्रदर्शन देखने पहुंचे थे, यहां ताशा और ढोल की थाप पर युवा जमकर झूमते नजर आये।

बेटियों ने दिखाया शौर्य और पराक्रम
इस बार रामनवमी जुलूस की सबसे बड़ी खासियत रानी झांसी की झांकी रही, जिसने सभी का दिल जीत लिया। वहीं महिला विंग की अध्यक्ष सुषमा सुमन के नेतृत्व में गत 10 दिनों से ग्रैंड सूर्य होटल परिसर में बेटियों और बहनों को निःशुल्क लाठी, तलवार और अन्य हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था बेटियां झांसी की रानी के जीवंत रूप में अस्त्र-शस्त्र के साथ जब ग्रैंड सूर्य होटल से निकलीं तो पूरा माहौल तालियों और जयघोष से गूंज उठा बेटियों की टोली महात्मा गांधी चैक, शीतल छाया होटल होते हुए झंडा चैक पहुंची। यहां उन्होंने लाठी, तलवार और पारंपरिक हथियारों से अद्भुत करतब और शक्ति प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया। वहीं सिर पर साफा, हाथ में शस्त्र और चेहरे पर आत्मविश्वास लिए वीरांगनाओं का यह प्रदर्शन महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का जीवंत उदाहरण बन गया। रामनवमी के जुलूस में रानी झांसी की यह प्रस्तुति पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बनी रही।

किस समिति की झांकी में क्या था खास
असनाबाद अखाड़ा समिति की भव्य झांकी पूरे जुलूस का मुख्य आकर्षण बनी रही हनुमान जी की ध्यान मुद्रा, शिव-पार्वती की छवि और सीने में श्रीराम-सीता की झलक ने सबका मन जीत लिया। वहीं बेलाटांड अखाड़ा समिति की महाकाल दरबार की झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा भगवान भोलेनाथ, नंदी और बजरंगबली की जीवंत झलक ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सूर्य मंदिर तिलैया बस्ती द्वारा भगवान शिव व मां काली की झांकी तथा महाराष्ट्र से आए कलाकारों की प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं असना इंदरवा समिति की की ओर से बैद्यनाथ धाम व जननायक बिरसा मुंडा के बलिदान पर आधारित झांकी निकाली गई इसके अलावा मोरियावां समिति की विशाल श्रीराम प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र रही।

सुरक्षा व्यवस्था दिखी चाक-चैबंद, ड्रोन से हुई निगरानी
रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल दिनभर गश्त करता रहा। वहीं महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी, इसके अलावा ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गयी। इधर रामनवमी पर निकले जुलूस को देखते हुए जिले में एहतियातन रविवार दोपहर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी थी।

A Singh
A Singh

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post

यूनियन बैंक के बीसी ब्रांच का उद्घाटन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra