शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली इस भूमि की धरोहर: मंत्री

अप्रैल 8, 2025
in रांची Ranchi
A A
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। प्रदेश के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कल्याण कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों से कहा कि बिना किसी शिकायत और बाधा के एकलव्य सहित अन्य सभी कल्याण आवासीय विद्यालयों के नामांकन परीक्षा का निर्धारित समय पर आयोजन करा लेने के लिए आपसभी का कार्य सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य के एसटी-एससी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 आदिवासी स्वाभिमान वर्ष होगा, इसके लिए समर्पित प्रयास किए जायें। उन्होंने कहा कि झारखंड की विशिष्ट पहचान का पर्याय है। झारखंड की 32 आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली इस भूमि की धरोहर हैं। सदियों से इन समुदायों ने अपने श्रम, संघर्ष और साहस से समाज और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखा है। आज यह प्रासंगिक है कि हम उनके गौरवशाली अतीत को न केवल संरक्षित करें, बल्कि उनके आत्मसम्मान और अधिकारों को और अधिक सशक्त करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परंपरागत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देकर हम उनके स्वाभिमान को मजबूत कर सकते हैं।

नीतिगत निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए ऐसे नीतिगत निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उनके सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण को गति दे। उनका सम्मान, स्वाभिमान, कल्याण और विकास केवल संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे नैतिक मूल्यों का भी प्रतिबिंब होना चाहिए। कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारा विभाग अपने प्रयासों से एक ऐसे झारखंड की कल्पना को साकार करें, जहां आदिवासी समाज अपने अधिकारों के साथ स्वाभिमानपूर्वक जीवन सके और अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक संजो सके।

बैठक में प्रबन्ध निदेशक टीसीडीसी नीलसोम बागे, उप निदेशक धीरेंद्र सिंह, अप निदेशक मोनिका टूटी, राकेश उरांव, अमृता कुजूर आदि उपस्थित थे।

Related Posts

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक
रांची Ranchi

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

जुलाई 16, 2026
रांची में निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची Ranchi

रांची में निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जुलाई 16, 2026
Piska muri railway station inauguration
झारखंड Jharkhand News

कल PM Modi झारखंड को देंगे बड़ी सौगात, Piska और Muri रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

जुलाई 16, 2026
Next Post

08 अप्रैल 2025 का राशिफल: इन 4 राशियों के रिश्ते होंगे मजबूत या बढ़ेगी दूरी? जानिए अपनी ग्रह दशाएं

पंजाब में पूर्वमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिया के जालंधर आवास पर ग्रेनेड से हमला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Koderma Massive elephant Rampage

कोडरमा में हाथियों का महा-उत्पात: 25 हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, फसलें रौंदीं; बेबस ग्रामीणों के बीच दहशत का साया

जुलाई 17, 2026

JPSC के Main Exam और Physical Test की तारिखों में बड़ा बदलाव, जानें नई तारीखें

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों की हुई दमदार कमाई

Rashifal 17 July 2026: वरद विनायक चतुर्थी पर जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra