सोमवार, सितम्बर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथ का किया लोकार्पण

अप्रैल 11, 2025
in बिहार Bihar News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

– मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का किया स्थल निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक के नवनिर्मित पथांश का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पथ का जायजा भी लिया। जेपी गंगा पथ की दीघा से दीदारगंज तक कुल लम्बाई 20.5 किलोमीटर है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • समस्तीपुर में Jamui जैसी घटना का वीडियो वायरल, सड़क पर लड़की से बदसलूकी का आरोप
  • जमुई छेड़खानी कांड में खाकी का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव को लगी गोली, साथी का टूटा पैर; 4 गिरफ्तार
  • Bihar News: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इस पथ के बन जाने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, समय की भी बचत होगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को पटना शहर के विभिन्न इलाकों के आवागमन में सहूलियत होगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर 3,831 करोड़ रुपये की लागत राशि से दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया गया है। जेपी गंगा पथ परियोजना का शिलान्यास लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर 2013 को किया गया था। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्मान में इस पथ का नामकरण जेपी गंगा पथ किया गया है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

प्रथम चरण में दीघा से पी०एम०सी०एच० तक इस पथ का निर्माण कार्य कराया गया, जिसकी लम्बाई 7.5 किलोमीटर है। इसके बाद द्वितीय चरण में पीएमसीएच से गायघाट तक जेपी गंगा पथ का निर्माण कराया गया, जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है। तृतीय चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जेपी गंगा पथ परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया, जिसकी लम्बाई 3 किलोमीटर है। जेपी गंगा पथ की उपयोगिता को देखते हुए दीघा से दीदारगंज के बीच इसकी संपर्कता अटल पथ, एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इस्टीच्यूट के समीप गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से प्रदान की गयी है। जेपी गंगा पथ के दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हो गया है।

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जेपी गंगा पथ के पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ होते हुए मोकामा तक एवं पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तारित करने की घोषणा की गयी है, जिसका क्रियान्वयन पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना-बख्तियारपुर

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

4-लेन बाईपास (एनएच-30) से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ की कार्य प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस सिक्स लेन ग्रीनफिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के बन जाने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुगम होगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 4,988.40 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर 8-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस पथ की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लंबाई 10 किलोमीटर है। यह पथ पटना जिला के कच्ची दरगाह के पास पटना-बख्तियारपुर 4 लेन बाईपास (एन०एच०-30) से प्रारंभ होकर वैशाली जिला के कल्याणपुर (चकसिकंदर) एनएच-103/322 तक जाता है। इस परियोजना का कार्यारम्भ 18 जनवरी, 2017 को किया गया है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल एवं पहुंच पथ के प्रथम चरण में पटना से राघोपुर दियारा तक पथ का निर्माण अप्रैल 2025 तक, द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एन०एच०-122बी) से राष्ट्रीय उच्च पथ (103/322) का निर्माण जून 2025 तक एवं तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ तक परियोजना को दिसंबर 2025 में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

इस पथ के बन जाने से दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के बीच आवागमन हेतु एक अतिरिक्त सड़क संपर्कता की सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर राघोपुर दियारा के निवासियों को सालों भर सड़क की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Video of incident similar to the Jamui case goes viral in Samastipur; girl allegedly mistreated on the road.
क्राइम Crime

समस्तीपुर में Jamui जैसी घटना का वीडियो वायरल, सड़क पर लड़की से बदसलूकी का आरोप

सितम्बर 24, 2026
Jamui police encounter Nandan Yadav shot and four accused detained in student molestation case
Breaking News

जमुई छेड़खानी कांड में खाकी का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव को लगी गोली, साथी का टूटा पैर; 4 गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026
Bihar News: Dates for Bihar MLC elections announced; check the full schedule.
Breaking News

Bihar News: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

सितम्बर 22, 2026
Next Post

कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिन के लिए NIA की कस्टडी में भेजा

प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत के लिए बेकरार काशी,कुछ ही देर में पहुंचेंगे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

28 सितंबर 2026 झारखंड मौसम अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान

28 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? IMD ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

सितम्बर 28, 2026

28 सितंबर 2026 राशिफल: मेष में चंद्रमा का प्रवेश, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और कमाई के नए रास्ते

बेटी के निधन से शोकाकुल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

रांची में 10 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय उर्दू कॉन्फ्रेंस, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक

जमशेदपुर गोलीबारी पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने बाबूलाल मरांडी से मांगे आरोपों के प्रमाण

पति का कई लड़कियों से था अफेयर, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra