Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

पहलगाम हमले पर CCS की आपात बैठक के बाद भारत का बड़ा एक्शन, LOC पर दो आतंकी ढेर

April 23, 2025
in दुनिया, देश
A A
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैसरन (पहलगाम) में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इसके बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आपात बैठक हुई, जिसमें कई अहम और कड़े फैसले लिए गए।

CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले:

  • सिंधु जल संधि स्थगित: 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय तब तक प्रभावी रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह और विश्वसनीय तरीके से नहीं छोड़ देता।
  • अटारी-वाघा बॉर्डर बंद: भारत-पाकिस्तान के बीच एकीकृत चेकपोस्ट (ICP) अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। केवल वैध परमिट के साथ प्रवेश कर चुके नागरिकों को 1 मई 2025 तक वापसी की अनुमति दी गई है।
  • पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द: SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत जारी सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SVES वीजा पर भारत में मौजूद नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
  • राजनयिक संबंधों में कटौती: नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा। इसी प्रकार भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से सैन्य सलाहकारों को वापस बुला लिया है।
  • उच्चायोग स्टाफ में कटौती: दोनों देशों के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी। 1 मई 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर

हमले के बाद बुधवार को सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारामूला जिले में एलओसी के पास दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इनके पास से 2 AK-47 राइफल, 9mm चीनी पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और एक 10 किलो का IED बरामद किया गया।

कुलगाम में भी मुठभेड़

कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में बुधवार को एक और मुठभेड़ हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिस पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ऑपरेशन जारी है।

Related Post

'Toxic water' wreaks havoc in Haryana: 12 deaths in 15 days, including 5 children

Breaking News: हरियाणा में ‘ज़हरीला पानी’ का कहर? 15 दिन में 12 मौतें, 5 बच्चे शामिल — गांव में मचा हड़कंप

February 16, 2026
India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर टिकी दुनिया की नजर, जानें कौन-कौन आ रहा है दिल्ली?

February 16, 2026
Three marriages, all three times an IAS bride! A senior IAS officer's new marriage is the talk of the town.

तीन शादियां, तीनों बार IAS दुल्हन! सीनियर IAS अधिकारी की नई शादी चर्चा में

February 16, 2026
Breaking News: राजस्थान के भिवाड़ी में भीषण धमाका, आठ मजदूरों जिंदा जलकर मौत कई घायल

Breaking News: राजस्थान के भिवाड़ी में भीषण धमाका, आठ मजदूरों जिंदा जलकर मौत कई घायल

February 16, 2026

कमांडर की ब्रीफिंग: घुसपैठ नाकाम

161 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला ने बताया कि मंगलवार रात उरी सेक्टर में एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी, जिसे सेना ने ड्रोन और निगरानी दल की मदद से नाकाम कर दिया। करीब दो घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

देशभर में सुरक्षा अलर्ट

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर समेत देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रमुख स्थलों और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।

Related Posts

'Toxic water' wreaks havoc in Haryana: 12 deaths in 15 days, including 5 children
Breaking News

Breaking News: हरियाणा में ‘ज़हरीला पानी’ का कहर? 15 दिन में 12 मौतें, 5 बच्चे शामिल — गांव में मचा हड़कंप

February 16, 2026
India AI Impact Summit 2026
दुनिया

India AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर टिकी दुनिया की नजर, जानें कौन-कौन आ रहा है दिल्ली?

February 16, 2026
Three marriages, all three times an IAS bride! A senior IAS officer's new marriage is the talk of the town.
Breaking News

तीन शादियां, तीनों बार IAS दुल्हन! सीनियर IAS अधिकारी की नई शादी चर्चा में

February 16, 2026
Next Post

IPL 2025: मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया , गेंदबाजी के बाद बल्लेबाज़ी भी रही शानदार....

आज का राशिफल, 24 अप्रैल 2025: देखिए कैसा रहेगा आपका दिन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन को “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह का मिला न्योता

February 16, 2026

Jharkhand News: मेयर प्रत्याशी रमा खलको के समर्थन में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया जनसंपर्क

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra