Monday, May 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

NEET पेपर लीक केस में STF को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

April 25, 2025
in देश
A A
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: बहुचर्चित NEET पेपर लीक मामले में STF ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। संजीव मुखिया बीते 11 महीनों से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी।

5 मई 2024 को हुए NEET परीक्षा के पेपर लीक के बाद से ही जांच एजेंसियां हरकत में थीं। इस मामले में संजीव का नाम प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था। इससे पहले 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें उसका रिश्तेदार चिंटू भी शामिल था। बताया गया कि पेपर और उत्तरों की पीडीएफ फाइल चिंटू के व्हाट्सऐप पर आई थी, जिसे एक स्कूल के वाई-फाई प्रिंटर से निकालकर उम्मीदवारों को रटवाया गया।

पुराने मामलों में भी नाम

संजीव मुखिया, जिसे ‘लूटन मुखिया’ के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। उसका नाम पहली बार 2010 में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने के मामले में सामने आया था। 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक में भी वह आरोपी रहा है। इसके अलावा वह कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहा है।

7 अप्रैल को घोषित हुआ था इनाम

बिहार सरकार ने 7 अप्रैल 2025 को संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आर्थिक अपराध इकाई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा।

राजनीति में भी आजमा चुका है हाथ

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, संजीव ने अपनी कमाई से राजनीतिक पकड़ भी बनानी शुरू कर दी थी। उसने अपनी पत्नी ममता कुमारी को लोक जनशक्ति पार्टी से हरनौत विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़वाया था, हालांकि उन्हें करारी हार मिली।

STF की इस गिरफ्तारी से नकल माफिया के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब संजीव मुखिया से पूछताछ कर बाकी नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है।

Related Posts

The impact of the RG Kar case! Ratna Debnath's lead in the Panihati seat has changed the electoral landscape.
Breaking News

RG Kar केस का असर! पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ की बढ़त से बदला चुनावी माहौल

May 4, 2026
Is Bengal 'over'? Early trends show BJP crossing majority, but TMC says the game is still on.
Breaking News

बंगाल में हो गया ‘खेला’? शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के पार, TMC ने कहा- अभी खेल बाकी है

May 4, 2026
West Bengal Election Results 2026: The political power equation has shifted from Bengal to Chennai
राजनीति

West Bengal Election Result 2026: बंगाल से चेन्नई तक बदला सत्ता का समीकरण, देखें कहाँ कौन मार रहा है बाजी

May 4, 2026
Next Post

झारखंड बोर्ड 11वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 20 से 22 मई तक होगी परीक्षा – जानें पूरी डिटेल्स

पहलगाम हमले में भारत सरकार का बड़ा एक्शन, आतंकवादियों के घर को किया जमींदोज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

JAC 12th Result 2026: Jharkhand Board Inter result will be released tomorrow

JAC 12th Result 2026: JAC इंटर रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, DigiLocker से भी मिलेगा मार्कशीट

May 4, 2026

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!

तमिलनाडू चुनाव 2026: तमिलनाडू में थलापति राज! सुपरस्टार विजय की TVK बहुमत की ओर

RG Kar केस का असर! पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ की बढ़त से बदला चुनावी माहौल

बंगाल में हो गया ‘खेला’? शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के पार, TMC ने कहा- अभी खेल बाकी है

एक साथ उठी तीन घरों में अर्थी, पलामू में सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra