KhabarMantra: हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी पुलिस ने 800 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरिफ्तार किया है. तस्कर की पहचान विकास कुमार के नाम से हुई है. विकास चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के असढीय़ा गाँव का रहने वाला है. साथ ही एक बाइक स्प्लेंडर प्लस को जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार विकास के साथ एक और तस्कर था असढीय़ा गाँव निवासी आदित्य कुमार यादव जो फरार हो गया है.
पेलावल ओपी आभारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया की उनको सूचना मिली थी दो लड़के उत्तरी शिवपुरी गली नंबर 16 के पास बाइक के डिक्की में अफीम लेके कही जा रहे थे , सूचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक द्वारा अपर पुलिस अधिक्षक मुख्यालय अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम पूरी तैयारी के बाद जगह पर पहुची जहां उन्होंने दो बाइक सवार को देखा , जिसमे से पीछे बैठने वाला पुलिस को देख कर बाइक से कूद कर भाग निकला. एक ही तस्कर पकड़ा गया. पुलिस को बाइक की तलाशी के दौरान प्लास्टिक में अफीम मिला . इस छापेमारी में ओपी प्रभारी के साथ हवलदार करमचंद मांझी , आरक्षी जीतेन्द्र कुमार, ड्राईवर सुरेश रजक भी शामिल थे.









