धनबाद – सांसद ढुल्लू महतो पर डोमन महतो पर जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को धनबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश डी.सी. अवस्थी की अदालत में डोमन महतो की मां संजू देवी और अशोक महतो के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत करना बंद कर दिया है और अब आरोपियों का सफाई बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी आरोपियों को अगली सुनवाई में सदेह उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।
क्या है मामला:
29 अप्रैल 2019 को डोमन महतो की शिकायत पर ढुल्लू महतो, अजय गोराई, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास उर्फ विनय रविदास और बिट्टू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन पर गाली-गलौज करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था।













