KhabarMantra: भारत पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक के बाद तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत ने उसके बाद पाकिस्कतान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाये थे, और पाकिस्तान से युद्ध की आशंकाओं के बीच सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल को लेकर गृहमंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग शुरू हो गई है. केंद्र सरकार ने 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है. इसमें लोगों को खुदको हमले के दौरान बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाये जायेंगे.
मॉक ड्रिल में पांच बातों पर ध्यान दिया जायेगा:
हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को बजाया जायेगा.
हमले के समय लोगों को खुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.
मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट किया जायेगा.
महत्वपूर्ण कारखानों और ठिकानों को हमले के वक़्त छिपाना.
लोगों से जगह खाली करवाना और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुँचाने की ट्रेनिंग.

देश में 54 साल बाद सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल:
भारत में पिछली बार ये मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था. हालांकि मॉक ड्रिल रविवार-सोमवार को रात में पंजाब के फेरोजपुर छावनी में ब्लैकआउट प्रैक्टिस की गई थी. इस दौरान गाँव और मोहल्लों में रात 9 से 9:30 बजे तक बिजली बंद कर दी गई थी.
भारत के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल:
पोर्ट ब्लेयर, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, आलोग, इटानगर , तवांग ,हायूलिंग ,बोंगईगांव , डिबरुगढ़ , डुबरी , गोलपारा ,जोरहट ,शिवसागर , तिनसुकिया , तेजपुर , डिगबोई , डिलियाजन , गुवाहाटी , रंगिया , नामरुप , नजिरा नॉर्थ लक्ष्मीपुर, नुमालीगढ़ , बरौनी ,कटिहार , पटना, पुर्णिया , चंडीगढ़ ,दुर्ग , दादरा , दमन, दिल्ली ,बालासोर , कोरापुट ,भुवनेश्वर, गोपालपुर, हिराकुंड, पाराडीप ,राउरकेला , पुड्डचेरी, अमृतसर, भटिंडा ,फिरोजपुर ,गुरदासपुर , होशियारपुर , जालंधर , लुधियाना , पटियाला ,पठानकोट ,बरनाला ,अदहमपुर ,बाकरा नंगल , हलवारा ,कोटकापुर , बटाला , मोहाली , अबोहर , अजमेर, अलवर , बारमेर, भरतपुर ,बिकानेर ,बुंदी ,गंगानगर, हनुमानगढ़ ,जयपुर , जैसलमेर ,जोधपुर ,उदयपुर ,सीकर ,नल , सुरतगढ़ , अबू रोड , नासिराबाद , भिवारी, रांची , बोकारो, गोमियो , साहेबगंज , गोड्डा ,भोपाल ,इन्दोर , ग्वालियर, जबलपुर, कटनी , कोचीन, तिरुवंतपुरम,ईस्ट खासी हिल्स,जैंतिया हिल,वेस्ट गारो हिल्स,मणिपुर,इंफाल,चुराचांदपुर,उखरूल,मोरेह,निगंथौ-खौंग, बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी,कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फर नगर, अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्झर, अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह,पूंछ,राजौरी,श्रीनगर,उद्यमपुर,संबा,अखनूर,उरी,नौशेरा,सुंदरबनी,अवंतीपुर,पुलवामा.












