बोकारो जिले के चास स्थित राणा प्रताप नगर में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महेश नागिया के ठिकानों पर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू होकर अब तक जारी है, जिसमें लगभग आठ ईडी अधिकारी शामिल हैं. मामला महेश नागिया जमीन और पेंट कारोबार से जुड़े हुए हैं.
यह छापेमारी महेश नागिया के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई है, जिसमें उनकी संपत्ति और कारोबार की वैधता की जांच की जा रही है. ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों की जांच के तहत की जा रही है.
इससे पहले, 22 अप्रैल को ईडी ने रांची और बोकारो में कई स्थानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड किशोर किस्कू, रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के उकरीद स्थित घरों और तेतुलिया में जमीन पर बने कार्यालय में काररवाई की गई थी. यह कार्रवाई तेतुलिया मौजा स्थित खाता संख्या 59 और प्लॉट संख्या 450/426 की कुल एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन में फर्जीवाड़े को लेकर की गई थी.












