Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राज्यपाल से मिले विधायक सरयू राय, औद्योगिक नगर समिति को लेकर उठाए अहम सवाल

औद्योगिक नगर समिति में बदलाव के संकेत, राज्यपाल ने सरयू को दिया भरोसा

May 6, 2025
in झारखंड
A A
राज्यपाल से मिले विधायक सरयू राय, औद्योगिक नगर समिति को लेकर उठाए अहम सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति के गठन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को याद दिलाया कि दिसंबर 2023 में इसी विषय पर उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल को स्मारपत्र सौंपा था, जिस पर राजभवन ने मुख्य सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

हालांकि, राज्यपाल के प्रधान सचिव के अनुसार, अब तक इस विषय में मुख्य सचिव स्तर से कोई जानकारी राजभवन को नहीं दी गई है। सरयू राय ने चिंता जताई कि समिति के गठन में जनता के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति में न तो निर्वाचित प्रतिनिधियों को जगह दी गई है और न ही नागरिक सहभागिता का कोई प्रावधान है, जबकि यह संस्था नगरपालिका के स्थान पर गठित की गई है।

राय ने आगे बताया कि समिति में टाटा स्टील और सरकार के प्रतिनिधियों को प्रमुखता दी गई है, जिससे स्थानीय स्वशासन की भावना प्रभावित हो रही है। उन्होंने संविधान के 74वें संशोधन और अनुच्छेद 243 (क्यू) का हवाला देते हुए कहा कि देश में अन्य औद्योगिक नगर समितियाँ भी बनी हैं, परंतु उनमें सामाजिक संगठनों और उपभोक्ता प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। जमशेदपुर की समिति में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

Related Post

Jharkhand News: अवैध संबंध में हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Jharkhand News: अवैध संबंध में हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

February 15, 2026
पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Ishan Kishan : कौन हैं जयपुर की मॉडल? जिनके प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए ईशान किशन-शादी की चर्चा जोरों पर

Ishan Kishan : कौन हैं जयपुर की मॉडल? जिनके प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए ईशान किशन-शादी की चर्चा जोरों पर

February 15, 2026
Jharkhand News: धनबाद में नाले से युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand News: धनबाद में नाले से युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

February 15, 2026

उन्होंने राज्यपाल से यह भी कहा कि दिसंबर 2025 में टाटा लीज समझौता समाप्त हो रहा है, लेकिन समिति की अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं है कि इसके बाद नागरिक सुविधाएं किस आधार पर दी जाएंगी। राय ने मांग की कि औद्योगिक नगर समिति में सेवा प्राप्त करने वाले नागरिकों के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया जाए और एक शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया जाए।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरयू राय को आश्वासन दिया कि वे मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि समिति को संविधान के अनुरूप ढालने और अधिसूचना में उचित संशोधन के लिए सरकार को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि यह स्थानीय स्वशासन की मूल भावना को प्रतिबिंबित कर सके।

 

Related Posts

Jharkhand News: अवैध संबंध में हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
झारखंड

Jharkhand News: अवैध संबंध में हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

February 15, 2026
पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
झारखंड

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

February 15, 2026
Ishan Kishan : कौन हैं जयपुर की मॉडल? जिनके प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए ईशान किशन-शादी की चर्चा जोरों पर
स्पोर्ट्स

Ishan Kishan : कौन हैं जयपुर की मॉडल? जिनके प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए ईशान किशन-शादी की चर्चा जोरों पर

February 15, 2026
Next Post
रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार पद पर बने रहेंगे, हाई कोर्ट ने सरकार के आदेश को बताया गलत

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार पद पर बने रहेंगे, हाई कोर्ट ने सरकार के आदेश को बताया गलत

7 मई को रांची में बजेगा सायरन, बंद होंगी लाइटें, जानें कहां और कब बजेगा सायरन

7 मई को रांची में बजेगा सायरन, बंद होंगी लाइटें, जानें कहां और कब बजेगा सायरन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा मान-सम्मान और किसे संभालना होगा अपना कारोबार?

February 16, 2026

Jharkhand News: अवैध संबंध में हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी ने देवर संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Big Breaking : ईशान किशन की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, जीत के लिए 176 रनों का टारगेट

पहाड़ी मंदिर में CM Hemant Soren ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Ishan Kishan : कौन हैं जयपुर की मॉडल? जिनके प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए ईशान किशन-शादी की चर्चा जोरों पर

IND vs PAK T20: भारत-पाक में महामुकाबला-पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, अभिषेक करेंगे ओपनिंग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra