Ranchi: भारत सरकार के निर्देशानुसार 7 मई को राजधानी रांची में एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास के तहत चयनित क्षेत्र में संपूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। उपायुक्त ने एसएसपी चंदन सिन्हा, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
मॉक ड्रिल शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी। इसकी शुरुआत से पहले 3 मिनट का सायरन बजेगा, जबकि समापन पर तीन बार 30-30 सेकंड का सायरन बजाया जाएगा।
प्रशासन ने पांच स्थानों को चिन्हित किया है, जिनमें से किसी एक में यह ड्रिल की जाएगी। चयनित क्षेत्र में बिजली पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और बाहर कोई भी रोशनी न दिखाई दे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अभ्यास में स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ एनसीसी के 200 वॉलंटियर्स भी शामिल होंगे। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहेगी और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड में रहेंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और मॉक ड्रिल के दौरान पूर्ण सहयोग करें ताकि यह अभ्यास प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








