शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

धनबाद में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा-प्रेम विवाह से नाराजगी में हत्या, चार गिरफ्तार

11 सितंबर को ढांगी पहाड़ी की तलहट्टी में मिला था शव; पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का दावा किया

सितम्बर 14, 2026
in Breaking News, धनबाद Dhanbad
A A
धनबाद में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा-प्रेम विवाह से नाराजगी में हत्या, चार गिरफ्तार

धनबाद में सिर कटी युवती हत्याकांड का खुलासा-प्रेम विवाह से नाराजगी में हत्या, चार गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad: धनबाद जिले के ढांगी पहाड़ी की तलहट्टी के पास 11 सितंबर को सिर कटी युवती का शव मिलने के मामले का बलियापुर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या प्रेम विवाह से नाराजगी के चलते साजिश रचकर की गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • युवती का सिर धड़ से अलग बरामद हुआ था
    • प्रेमी के पिता ने दिया था घटना को अंजाम
  • प्रेम विवाह से नाराजगी बनी हत्या की वजह
    • गिरफ्तार आरोपी
    • सामान बरामदगी

युवती का सिर धड़ से अलग बरामद हुआ था

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को बलियापुर थाना प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि ढांगी पहाड़ी की तलहट्टी के पास एक युवती का सिर कटा शव पड़ा है। सूचना पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव मिला। कुछ दूरी पर एक बोरे में युवती का सिर भी बरामद किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे संदीप रवानी ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर से लापता थी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना
  • दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
  • रांची में BIT मेसरा के पास सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, मुख्य सड़क जाम
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

प्रेमी के पिता ने दिया था घटना को अंजाम

मृतिका के पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना कांड संख्या 155/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026 के तहत धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र महतो के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जयराम रवानी, किशोर महतो, आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Read More- कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा-दो ट्रेलरों के टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

प्रेम विवाह से नाराजगी बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, अनुसंधान में सामने आया कि मृतिका ने संतोष रवानी के पुत्र कृष रवानी से प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि यह विवाह संतोष रवानी को पसंद नहीं था। पुलिस का आरोप है कि इसी नाराजगी में लड़की को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव व साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Read More- Breaking News: गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने के फिराक में था

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

गिरफ्तार आरोपी

जयराम रवानी, किशोर महतो, आलोमनी देवी, राम प्रसाद रजवार

सामान बरामदगी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बड़ा धारदार छुरा, मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Will CM Hemant Soren thunder at the mega-rally in Delhi? State Congress president and several ministers also depart.
Breaking News

दिल्ली की महारैली में गरजेंगे CM हेमंत सोरेन? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री भी रवाना

अक्टूबर 30, 2026
Major verdict in the Dularchand Yadav murder case; Anant Singh must surrender by December 1.
Breaking News

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अक्टूबर 30, 2026
Road accident near BIT Mesra in Ranchi; villagers outraged following a woman's death, block the main road.
Breaking News

रांची में BIT मेसरा के पास सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, मुख्य सड़क जाम

अक्टूबर 29, 2026
Next Post
Breaking News: विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत-इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

Breaking News: विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत-इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

Devendra Nath Mahto's health deteriorates; admitted to Sadar Hospital.

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

GEL Church Bishop Simant Sandeep Tirkey passes away; Congress State President Keshav Mahto Kamlesh expresses grief.

GEL चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की का निधन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया शोक

अक्टूबर 30, 2026

विठाबाई बनकर छाईं श्रद्धा कपूर, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

संथाल परगना में आजसू को मजबूत करने की तैयारी, सुदेश महतो ने 27 प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की

झारखंड में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, सरकार उठाएगी 15 लाख तक का खर्च

गिरिडीह में बंद खदान में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे बाद निकाला गया शव

IND vs NZ T20 : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का विशाल लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स का तूफानी शतक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts