KhabarMantra: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय सेना को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि “आतंकिस्तान की कमर तोड़ दी गई है। देश की बेटियों के सिंदूर का बदला लिया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि अब पूरी दुनिया देख चुकी है कि भारत अपने ऊपर किसी भी प्रकार के आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।
चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दुश्मनों को अकल्पनीय सजा देने का जो वादा किया था, वह पूरा हुआ। भारत के खिलाफ उठने वाली हर आतंकी और अलगाववादी ताकत को इसी प्रकार नेस्तनाबूद किया जाएगा। अमेरिका, इजराइल समेत पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी दिख रही है, जो वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती शक्ति और प्रभाव को दर्शाता है।”
“प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति रंग लाई” – अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने भी “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और उसका असर अब सबके सामने है।
अर्जुन मुंडा ने खरसावां के बड़ाकुड़मा और कुचाई के रुगुडीह का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबूलाल मरांडी ने कहा – दुश्मनों के घर में घुसकर दिया करारा जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:
“आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई प्रारंभ कर दी है। दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है। भारत की ओर आंख उठाकर देखने वाले आतंकवादियों और उनके संरक्षकों का सिर कुचल दिया जाएगा। भारत माता की जय!”

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









