Dhanbad: मोदीडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) गोपाल जी और सिजुआ ग्रामीण संघर्ष समिति के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण वार्ता सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष दिनेश पासवान के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सिजुआ क्षेत्र की जनसमस्याओं से जुड़ी आठ सूत्री मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
मुख्य मांगों में मैन्युअल लोडिंग बंद कर स्वचालित प्रणाली लागू करना, कोयला परिवहन में लगे वाहनों की गति पर नियंत्रण, कोलियरी रोड पर नियमित जल छिड़काव, पुनर्वास प्रक्रिया में प्रभावितों को आर्थिक सहायता और आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को उचित वेतन दिलाने की मांग शामिल रही। इसके अलावा स्थानीय हितों और श्रमिकों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
पीओ गोपाल जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पीओ की इस सकारात्मक पहल को देखते हुए संघर्ष समिति ने 13 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय धरना को स्थगित करने की घोषणा की।
बैठक में लोजपा जिला अध्यक्ष रामानंद पासवान, कोल इंडिया एससी/एसटी फेडरेशन के शिव शंकर पासवान, हरे राम पासवान, भुइयां समाज के सचिव लखन भुइयां, रवि पासवान, विक्की सिंह, सूरज कुमार, दीपक कुमार सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। समिति ने प्रबंधन की संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का स्वागत किया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








