KhabarMantra: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा सैन्य एक्शन लेते हुए 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे लाहौर, सियालकोट और कराची सहित कई शहरों में धुएं के गुबार छा गए।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सात प्रमुख शहरों पर सीधा हमला किया है। सूत्रों के अनुसार, इस्लामाबाद से लाहौर तक भारतीय हमलों की गूंज सुनाई दी। इन हमलों में पाकिस्तान का चौथा लड़ाकू विमान भी मार गिराया गया है। भारतीय सेना ने JF-17 विमान के पायलट को अखनूर सेक्टर से ज़िंदा पकड़ने का दावा किया है। यह बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
हमले की तीव्रता के चलते पूरे पाकिस्तान में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, वहीं नागरिकों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
इस सैन्य कार्रवाई को भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मरक्षा की कार्रवाई करार दिया है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह जवाब पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे वाली कार्रवाई के उत्तर में दिया गया है।
स्थिति पर उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मुख्यालय में लगातार बैठकें चल रही हैं।












