KhabarMantraLive: झारखंड हाईकोर्ट में 2 मई से 6 जून 2025 तक वार्षिक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है. हालांकि इस अवकाश अवधि के दौरान भी आवश्यक न्यायिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे. कोर्ट ने 9 दिनों के लिए विशेष वेकेशन बेंच का गठन किया है, जो अर्जेंट सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. अधिकारियों के अनुसार, ग्रीष्मावकाश के दौरान भी न्यायिक प्रक्रिया जारी रखने का उद्देश्य आवश्यक मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है. इसके तहत अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न जजों की सिंगल बेंच अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी.
विशेष वेकेशन बेंच का शेड्यूल
- 13 मई: जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच कार्यरत रहेगी.
- 13 और 15 मई: जस्टिस अरुण कुमार राय अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेंगे.
- 20 और 22 मई: जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत रहेगी कार्यरत.
- 27 और 29 मई: जस्टिस राजेश शंकर अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेंगे.
- 3 और 5 जून: जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में होगी सुनवाई.
बता दें, झारखंड हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था से स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मावकाश के बावजूद कोई भी आवश्यक न्यायिक कार्य लंबित न रहे.











