Wednesday, March 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

“मामा विधायक हैं हमारे” मोरहाबादी में फोर्ड में बैठे युवक ने पत्रकार को दी देख लेने की धमकी

रांची में इन दिनों सड़क पर मनमाने तरीके से गाड़ी चलाने और खुद को रसूखदार बताकर दबदबा जमाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

May 12, 2025
in झारखंड
A A
“मामा विधायक हैं हमारे” मोरहाबादी में फोर्ड में बैठे युवक ने पत्रकार को दी देख लेने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantra: रांची में इन दिनों सड़क पर मनमाने तरीके से गाड़ी चलाने और खुद को रसूखदार बताकर दबदबा जमाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला मोरहाबादी क्षेत्र का है, जहां खबर मंत्र के संवाददाता आदित्य सिंह  के साथ एक कार चालक ने बदसलूकी की  है। कार चालक ने दावा किया कि वह  पांकी विधायक शशि भूषण मेहता का भगिना (रिश्तेदार) है।

घटना उस समय हुई जब खबर मंत्र के संवाददाता अपने ऑफिस से हरमू की ओर जा रहे थे। मोरहाबादी सूचना भवन के पीछे एक युवक ने अपनी कार को गलत ढंग से चलाते हुए इस तरह से कट मारा कि संवाददाता का बैलेंस बिगड़ गया और आसपास के अन्य लोग भी गिरते-गिरते बचे। जब संवाददाता ने युवक से बात की, तो उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और उल्टा धमकाने लगा। युवक ने कहा, “मैं पांकी विधायक का भगिना हूं”, और  देख लेने की धमकी देते हुए वहां से गाड़ी लेकर भाग निकला।

संवाददाता ने उसकी गाड़ी का पीछा किया और वीडियो रिकॉर्ड भी किया। कार का नंबर BR01EA 4513 है और खास बात यह है कि कार के पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में “विधायक” लिखा हुआ है।

Related Post

Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."

असम में Hemant Soren का बड़ा बयान: “आदिवासियों को अब उनका हक लेकर रहना होगा”

March 11, 2026
Dhanbad Accident at National Youth Festival, two BBMKU students injured

Dhanbad: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हादसा, बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल; लापरवाही को लेकर टीम लीडरों पर उठे सवाल

March 11, 2026
Jharkhand Weather Update Temperature will rise after March 11 know how long the warning of rain and hailstorm will last

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

March 11, 2026
Why are constitutional institutions being rendered inactive? BJP's major accusation against the Hemant government.

संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कर रही है निष्क्रिय? हेमंत सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

March 10, 2026

शशिभूषण मेहता ने रिश्तेदार होने से किया इंकार

जब इस मामले में पांकी विधायक शशि भूषण मेहता से संपर्क किया गया और वीडियो दिखाया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका इस युवक से कोई रिश्ता नहीं है और उन्हें इस गाड़ी या चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह मामला न केवल ट्रैफिक व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को उजागर करता है, बल्कि इस बात पर भी सवाल खड़े करता है कि कैसे आम लोग खुद को जनप्रतिनिधियों का रिश्तेदार बताकर कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। साथ ही, मोरहाबादी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में  जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और दिशोम गुरू का आवास है, में पुलिस की गैर मौजूदगी भी चिंता का विषय है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करे और फर्जी तरीके से “विधायक” या अन्य पदों की पहचान दर्शाने वालों के खिलाफ जांच कर उचित कदम उठाए। सवाल तो यह भी है कि बिहार के नंबर प्लेट की यह गाड़ी का चालक झारखंड के विधायक  का भगिना बताकर लोगों को डरा धमका क्यों रहा है?

Related Posts

Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."
Breaking News

असम में Hemant Soren का बड़ा बयान: “आदिवासियों को अब उनका हक लेकर रहना होगा”

March 11, 2026
Dhanbad Accident at National Youth Festival, two BBMKU students injured
Breaking News

Dhanbad: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हादसा, बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल; लापरवाही को लेकर टीम लीडरों पर उठे सवाल

March 11, 2026
Jharkhand Weather Update Temperature will rise after March 11 know how long the warning of rain and hailstorm will last
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

March 11, 2026
Next Post
Breaking News: चाईबासा के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

Breaking News: चाईबासा के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

cbse-board-result

CBSE 10th-12th Result 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."

असम में Hemant Soren का बड़ा बयान: “आदिवासियों को अब उनका हक लेकर रहना होगा”

March 11, 2026

Dhanbad: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हादसा, बीबीएमकेयू की दो छात्राएं घायल; लापरवाही को लेकर टीम लीडरों पर उठे सवाल

Dhanbad: ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने को लेकर गोंदूडीह में बवाल, पत्थरबाजी के साथ हवाई फायरिंग

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें बुधवार का भाग्यफल और चैत्र नवरात्रि अपडेट

Jharkhand Weather Update: 11 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें कब तक रहेगी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का हस्तक्षेप, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra