Wednesday, April 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में DGP नियुक्ति को लेकर सियासी संग्राम तेज, BJP और JMM आमने-सामने

May 12, 2025
in Breaking News, झारखंड, रांची, राजनीति
A A
DGP Appointment
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में DGP की नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में पिछले 10 दिनों से DGP की नियुक्ति न होने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक अस्थिरता करार देते हुए ट्विटर पर टिप्पणी की कि झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां इतने दिनों तक DGP की नियुक्ति लंबित रही है।

इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए यह बेवजह विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में लंबित है और अदालत का जो भी फैसला होगा, राज्य सरकार उसे मानेगी। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र में भाजपा सरकार ने ही रिटायरमेंट के तुरंत बाद कई अधिकारियों की नियुक्ति की थी, जिसका उदाहरण आर. अस्थाना और प्रकाश सिंह हैं।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने झारखंड सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि DGP की नियुक्ति UPSC की सिफारिशों के आधार पर होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्त DGP को न तो गृह मंत्रालय से एक्सटेंशन मिला है और न ही नियुक्ति प्रक्रिया में UPSC का कोई पैनल शामिल था, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है।

झारखंड सरकार का कहना है कि उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए कैबिनेट से मंजूरी लेकर DGP की नियुक्ति की है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद अदालत और सियासत में क्या मोड़ लेता है।

Related Posts

Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded
रांची

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

April 29, 2026
Jharkhand Teacher Meeting 2026 Job Security Update
रांची

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

April 29, 2026
कोडरमा के नंदोडीह गांव में विवाहिता का संदेहास्पद मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार
झारखंड

कोडरमा के नंदोडीह गांव में विवाहिता का संदेहास्पद मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार

April 29, 2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बयान

images

DIG बड़ा या DSP? बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से किया तीखा सवाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

April 29, 2026

झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

कोडरमा के नंदोडीह गांव में विवाहिता का संदेहास्पद मौत, पति समेत ससुरालवाले फरार

West Bengal चुनाव 2026: दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक 78.68% मतदान

प्यार, पैसे और साज़िश ने ली मां की जान, बेटी ने बॉयफ्रेंड संग ऐसे रची साजिश-रांची मर्डर में बड़ा खुलासा

खुल सकते हैं कई सफेदपोश राज! गैंगस्टर प्रिंस खान का खास मेजर धनबाद पुलिस के रिमांड पर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra