KhabarMantra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन हाल ही में संपन्न हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला आधिकारिक बयान होगा।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, राष्ट्रीय सुरक्षा के हालात और सरकार की आगामी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही, वह देशवासियों से एकजुटता और धैर्य बनाए रखने की अपील भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया गया एक अहम अभियान था, जिसे रणनीतिक रूप से बेहद सफल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस संबोधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह देश की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









