रांची में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, और अन्य समिति सदस्य ने आज शिष्टाचार मुलाकात की.
इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को JSCA चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की और नई टीम के गठन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने JSCA के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरोसा जताया कि JSCA की नई टीम झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता से काम करेगी. उन्होंने राज्य में क्रिकेट की स्थिति को सुधारने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही.
इस मुलाकात में JSCA के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि राम पुरी और उत्तम कुमार भी उपस्थित रहें.












