रांची: JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की नई तारीख घोषित कर दी है। यह इंटरव्यू अब 22 से 25 मई 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले यह इंटरव्यू 5 से 8 मई के बीच निर्धारित था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले, 22 से 25 अप्रैल के बीच अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था, जिसमें 73 उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए। शेष योग्य उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
Read more: IAS विनय चौबे से ACB की पूछताछ, झारखंड शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








