बुधवार, जुलाई 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

IAS विनय चौबे से ACB की पूछताछ, झारखंड शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

मई 20, 2025
in Breaking News, रांची Ranchi
A A
ACB questioned IAS Vinay Chaubey
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज सुबह करीब 11 बजे IAS विनय चौबे को उनके आवास में पूछताछ करने के पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें अपने साथ एसीबी कार्यालय ले जाकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद झारखंड ACB ने राज्य सरकार की अनुमति के बाद प्रारंभिक जांच दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद ACB ने अब इस मामले में नियमित प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके तहत विनय चौबे से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जड़ें छत्तीसगढ़ से जुड़ी हैं, जहां स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड में हुए कथित शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। ईडी की जांच में यह सामने आया था कि कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शराब कारोबारियों के साथ मिलकर एक सिंडिकेट बनाया और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

ईडी को इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि यही सिंडिकेट झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू करवाने और वहां शराब घोटाला अंजाम देने में शामिल रहा। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ ईडी ने विनय चौबे को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान चौबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उत्पाद नीति सरकार की सहमति से लागू की गई थी।

बाद में झारखंड के एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ EOW में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने ही झारखंड में सुनियोजित घोटाला किया। इसके बाद ईडी ने इसे ECIR के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की और अक्टूबर 2024 में IAS विनय चौबे, गजेंद्र सिंह सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ACB अब पूरे मामले की तह तक जाने के लिए विनय चौबे से गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Related Posts

Dhanbad
Breaking News

Dhanbad मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर!

जुलाई 15, 2026
Jagannath Rath Yatra 2026: The historic Rath Yatra will be taken out tomorrow at Ranchi's Jagannathpur Temple
रांची Ranchi

Jagannath Rath Yatra 2026: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में कल निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, आज होगा नेत्रदान महोत्सव और 108 दीपों की महाआरती

जुलाई 15, 2026
Ranchi's Upper Bazaar raid
झारखंड Jharkhand News

Ranchi के अपर बाजार में नशे के कारोबार पर बड़ी रेड, कई दुकानों पर छापेमारी

जुलाई 15, 2026
Next Post
JPSC Assistant Professor Recruitment: Interview for 110 posts from 22 to 25 May, Admit Card released

JPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 110 पदों के लिए इंटरव्यू 22 से 25 मई तक, एडमिट कार्ड जारी

Senior IAS Vinay Chaubey arrested in forgery fraud case, sent to judicial custody till June 3

जालसाजी धोखाधड़ी मामले में सीनियर IAS विनय चौबे गिरफ्तार, 3 जून तक भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad

Dhanbad मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर!

जुलाई 15, 2026

Jharkhand Hockey: युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन

East Simbhum में Maleria का बढ़ता प्रकोप, 14 वर्षीय छात्रा की मौत

Jagannath Rath Yatra 2026: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में कल निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा, आज होगा नेत्रदान महोत्सव और 108 दीपों की महाआरती

JPSC Civil Services Main Exam 2025: 25 जुलाई से होगी मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा गाइडलाइन

Ranchi में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra