Ranchi: आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य के सीनियर IAS विनय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज सुबह 11 बजे से ही उन्हें पूछताछ के लिए ACB के दफ्तर लाया गया था। पूछताछ करने के पहले उनकी मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य की जांच की और लगभग पांच घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वह आगामी 3 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
read more: JPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 110 पदों के लिए इंटरव्यू 22 से 25 मई तक, एडमिट कार्ड जारी
वहीं इस मामले में सरकार ने विनय चौबे की गिरफ्तारी और संयुक्त आयुक्त, उत्पाद विभाग गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्लेसमेंट एजेंसियों का चयन में निहित प्रक्रिया का पालन नहीं किया है, उनके इस कृत्य से राज्य सरकार को 38 करोड़ का नुकसान हुआ है। सरकार का कहना है कि तत्कालीन उत्पाद सचिव के पद पर रहते हुए विनय चौबे ने आपराधिक मिलीभगत के साथ जालसाजी धोखाधड़ी का सामूहिक अपराध किया है।
read more: IAS विनय चौबे से ACB की पूछताछ, झारखंड शराब घोटाले से जुड़ा है मामला












