Jharkhand: वीर सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से निरसा में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा निरसा मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में हासिल ऐतिहासिक विजय को याद कर राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना था।
तिरंगा यात्रा का मार्ग और जोश
यह यात्रा निरसा पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय से आरंभ होकर सिनेमा मोड़, निरसा चौक और हटिया मोड़ से होते हुए पुनः इंस्पेक्टर कार्यालय के पास समाप्त हुई। यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह “भारत माता की जय” और “वीर सैनिकों के सम्मान में, हम सब हैं मैदान में” जैसे जोशीले नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान करते रहे।
Read more: JPSC सिविल सेवा Interview शेड्यूल जारी, राज्य को मिलेंगे 342 नए अधिकारी
रीता देवी का संदेश
मुखिया रीता देवी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। केवल चार दिनों के भीतर पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर सीजफायर के लिए विवश कर देना हमारे सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है।”
उन्होंने कहा कि इस सैन्य विजय ने भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर एक पराक्रमी और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। इस तरह की यात्राएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करती हैं।
Read more: मनरेगा में झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान: 2 लाख परिवारों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार
उपस्थित प्रमुख चेहरे
इस देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, विपिन बिहारी मंडल, सुरजीत चंद्रा, मुन्ना साहनी, कुणाल राय, दीपा दास, रूमा मुखर्जी, पिंकी राउत, पूजा दास, लक्ष्मी देवी, सुदामा कुमार, रवि बजरंग सिंह, बृहस्पति पासवान और सजल पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









