गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

झारखंड की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर सरयू राय का तीखा प्रहार, बाघमारा के ग्रामीणों के समर्थन में आए

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है।

मई 23, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Water worth ₹700 crore for industries, while farmers go thirsty! Saryu Roy launches a scathing attack on the Hemant government over the dilapidated state of the Chandil Canal.

Water worth ₹700 crore for industries, while farmers go thirsty! Saryu Roy launches a scathing attack on the Hemant government over the dilapidated state of the Chandil Canal.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। शुक्रवार को सिंदरी में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वोट की राजनीति के चलते स्थानीय नीति बनाने से कतरा रही है। सरकार जानबूझकर 1932 के खतियान को स्थानीय नीति का आधार बना रही है, जबकि यह संविधानिक दृष्टिकोण से टिकाऊ नहीं है।

Table of Contents

Toggle
  • शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • चिकित्सा सेवाएं भी बेहाल
  • बाघमारा के ग्रामीणों के समर्थन में आए सरयू राय
  • प्रेसवार्ता में कई नेता रहे मौजूद

सरयू राय ने बताया कि झारखंड सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि प्रस्तावित स्थानीय नीति को संविधान की नौंवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि नौंवीं अनुसूची में शामिल विषयों की भी न्यायिक समीक्षा की जा सकती है। ऐसे में स्थानीय नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के बालपन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; 3 बच्चों की मौत को लेकर उठे सवाल
  • छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, रांची-कोलकाता का सफर भी महंगा
  • रांची की पहली दुर्गा पूजा कहां हुई थी? जानें 187 साल पुराना इतिहास  

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए राय ने कहा कि झारखंड सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने में पूरी तरह असफल रही है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और सुरक्षा की अनदेखी के कारण लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शिक्षा परियोजना विभाग को उन्होंने ‘निकम्मापन का अड्डा’ करार दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कई स्कूलों को अपग्रेड तो किया गया है, लेकिन वहां पढ़ाई अब भी पुराने शिक्षकों के भरोसे चल रही है।

चिकित्सा सेवाएं भी बेहाल

चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पताल आउटसोर्सिंग के भरोसे चल रहे हैं। टाटा के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल का नया भवन तो तैयार है, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई है। यह सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाता है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

बाघमारा के ग्रामीणों के समर्थन में आए सरयू राय

प्रेसवार्ता के दौरान सरयू राय ने बाघमारा के लेढ़ीडूमर और दरिदा गांव के ग्रामीणों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने बताया कि इन गांवों के आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के लोगों की लगभग 100 एकड़ जमीन पर जबरन घेराबंदी की गई है। विधानसभा में 7 मार्च को इस मुद्दे पर जवाब दिया जाना था, लेकिन सरकार ने एक दिन पहले ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी कर दिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बावजूद बाघमारा के सीओ ने उन्हें ही अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया, जो प्रशासनिक तंत्र की विडंबना को दर्शाता है। सरयू राय ने आरोप लगाया कि तात्कालिक बाघमारा विधायक और वर्तमान सांसद ढुलू महतो ने ग्रामीणों की जमीन घेरकर जेल से भी ऊंची दीवार खड़ी करवा दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे ग्रामीणों को हर हाल में न्याय दिलाकर रहेंगे।

प्रेसवार्ता में कई नेता रहे मौजूद

इस प्रेसवार्ता का आयोजन लायंस क्लब सिंदरी के एडमिनिस्ट्रेटर प्रशांत पाण्डेय के आवास पर किया गया था। इस अवसर पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, जदयू नेता सुशील सिंह, गौतम मंडल, शैलेन्द्र द्विवेदी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Uproar at Balpan Children's Hospital in Ranchi; family members level serious allegations, raising questions over the deaths of 3 children.
झारखंड Jharkhand News

रांची के बालपन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; 3 बच्चों की मौत को लेकर उठे सवाल

अक्टूबर 15, 2026
दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, रांची पुलिस ने निलाका फ्लैग मार्च
रांची Ranchi

दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, रांची पुलिस ने निलाका फ्लैग मार्च

अक्टूबर 15, 2026
कोडरमा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 किलो मोमो जब्त-एक्सपायर्ड सामान भी मिला
कोडरमा Koderma

कोडरमा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 किलो मोमो जब्त-एक्सपायर्ड सामान भी मिला

अक्टूबर 15, 2026
Next Post
horoscope

आज का राशिफल : 24 मई 2025 , जानिए कैसा रहेगा आपका का दिन

TIM DAVID

RCB को बड़ा झटका , टीम डेविड समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल

Uproar at Balpan Children's Hospital in Ranchi; family members level serious allegations, raising questions over the deaths of 3 children.

रांची के बालपन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप; 3 बच्चों की मौत को लेकर उठे सवाल

अक्टूबर 15, 2026

दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, रांची पुलिस ने निलाका फ्लैग मार्च

किसी और रिलेशनशिप में Lover? मीट बेचने वाले प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को काटकर मार डाला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत; जानिए पूरा मामला

दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, मेट्रो पाबंदियों पर भी जवाब

कोडरमा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 किलो मोमो जब्त-एक्सपायर्ड सामान भी मिला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts