पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने एक पुत्र रत्न को जन्म दिया है, जिससे लालू परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस बीच, पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी को बधाई दी है और ‘बड़े पापा’ बनने पर खुशी जाहिर की है।
Read More:खान सर ने स्टूडेंट्स को यूं सुनाई अपनी वेडिंग न्यूज, बोले– पहले देश फिर दुल्हन!
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा:
“श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.. छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं… भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..”
श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..… pic.twitter.com/BateZ0fN5d
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 27, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
इस पोस्ट के साथ तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव और नवजात बच्चे की तस्वीर भी साझा की और उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए। तेज प्रताप ने यह पोस्ट ऐसे समय में किया है जब वे खुद विवादों में घिरे हुए हैं और हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए थे।
लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से किया निष्कासित
गौरतलब है कि RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप का निजी जीवन और आचरण पार्टी के नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों के विपरीत है। लालू यादव ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:
“निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। अतः उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।”
निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 25, 2025
हाल ही में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। पोस्ट में दावा किया गया कि वह महिला 12 वर्षों से उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने इसे फर्जी करार दिया और कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और किसी ने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है।
Read More:प्रिंस नरूला ने की दूसरी शादी , पत्नी युविका ने दी इसकी जानकारी
राजनीतिक खटास के बीच पारिवारिक मिठास
हालांकि पारिवारिक और राजनीतिक खटास के बीच तेज प्रताप यादव का यह बधाई संदेश यह संकेत देता है कि व्यक्तिगत रिश्तों में अभी भी अपनापन बाकी है। तेजस्वी यादव और उनके परिवार को बधाइयाँ मिल रही हैं, और तेज प्रताप द्वारा दी गई बधाई ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









