Tuesday, May 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

जल्द ही आंजन जंगल बनेगा प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना!

May 27, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Anjan forest
Share on FacebookShare on Twitter

Gumla news: झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य की हेमंत सरकार ने गुमला के आंजन जंगल में एक इको ट्रेल बनाने की योजना बनाई है, जिसके लिए ₹9.88 करोड़ खर्च किए जाएंगे. दरअसल, गुमला के आंजन जंगल में लगभग 40 एकड़ क्षेत्र का घेराव कर 2000 फीट लंबा Walk-way बनाया जाना. इको ट्रेल का निर्माण क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य करेगा.

इको ट्रेल का मुख्य द्वार आंजनधाम के पास

मालूम हो कि, आंजन कोई ऐसा वेसा जंगल नहीं है. यह एक पवित्र स्थान है, जहां पवनसुत भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. यहां माता अंजनी की गोद में विराजमान बाल हनुमान का मंदिर भी है, जिसे आंजनधाम के नाम से जाना जाता है. जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते है. विशेषकर मंगलवार को ज्यादातर श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ती है. बता दें, इको ट्रेल का मुख्य द्वार आंजनधाम के पास ही बनायी जायेगी.

Read more- खान सर ने स्टूडेंट्स को यूं सुनाई अपनी वेडिंग न्यूज, बोले– पहले देश फिर दुल्हन!

क्या होगा खास इस इको ट्रेल में?

1-प्राकृतिक अनुभव: पर्यटक जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य, वनस्पतियों और जीव-जंतुओं को करीब से देख सकेंगे. यह ट्रेल जंगल के भीतर से गुजरता हुआ ऐसा मार्ग होगा, जिससे पर्यटक प्रकृति से जुड़ सकें.

2-पर्यावरणीय लाभ: ट्रेल के निर्माण से जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वन्यजीवों को संरक्षित वातावरण मिलेगा. इससे मानवीय दखल कम होगा और इकोलॉजिकल बैलेंस बना रहेगा.

Read more- तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, तेज प्रताप यादव ने दी बधाई – जानिए क्या कहा बड़े भाई ने

3-स्थायी विकास: यह परियोजना क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी. स्थानीय लोग गाइड, सुरक्षा, सफाई और खानपान जैसी सेवाओं से सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे.

4-संस्कृति और परंपराओं से परिचय: ट्रेल के माध्यम से पर्यटकों को न केवल प्रकृति का आनंद मिलेगा, बल्कि वे झारखंड की आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज और जीवनशैली को भी नजदीक से समझ सकेंगे.

5-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: इस इको ट्रेल के ज़रिए झारखंड का पर्यटन एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा. ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा.

Read more- Breaking News: JAC Board 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

सरकार की तैयारी

सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित कर दी गई है और परियोजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इसकी निगरानी करेगा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें लगाई जाएंगी.

 

Related Posts

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days
Breaking News

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026
झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
झारखंड

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

May 19, 2026
CJP Protest thumbnail featuring Cockroach Janta Party logo, Gen Z protesters, Supreme Court visual, and viral cockroach protest posters in dramatic news style.
Breaking News

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

May 19, 2026
Next Post
St. Xavier's College Ranchi and Gossner College sign MoU, education and skill development will get a boost

St. Xavier’s College Ranchi और Gossner College के बीच एमओयू, शिक्षा व कौशल विकास में मिलेगा बढ़ावा

Is Modi's Ayushman Yojana failing in Jharkhand? Babulal Marandi exposed the truth

झारखंड में फेल हो रही मोदी की आयुष्मान योजना? बाबूलाल मरांडी ने खोली पोल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: Petrol and Diesel Prices Rise Again in the Country—Rates Hiked for the Second Time in Five Days

Breaking News: देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें शहर का नया रेट

May 19, 2026

Dhoni के ‘आखिरी दीदार’ ने बढ़ाई हलचल! चेपॉक में भावुक हुए फैंस, रिटायरमेंट की अटकलें तेज

झारखंड का मौसम: रांची समेत इन 10 जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज का राशिफल 19 मई 2026: इन राशि वालों को नौकरी, पैसा और प्यार में मिलेगा बड़ा फायदा

आखिर क्या है Cockroach Janta Party (CJP )? CJI के ‘cockroach’ वाले बयान ने क्यों भड़काई Gen Z

Breaking News: होटवार जेल गर्भवती महिला बंदी मामला: झालसा ने लिया संज्ञान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra