Jharkhand: St. Xavier’s College, Ranchi और Gossner College के बीच आज एक महत्वपूर्ण MoU (Memorandum of Understanding) साइन हुआ। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अगले 5 वर्षों तक शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।
Read More: प्रिंस नरूला ने की दूसरी शादी , पत्नी युविका ने दी इसकी जानकारी
इस सहयोग के तहत छात्रों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, इंटेलेक्चुअल डेवलपमेंट और रिसोर्स व एक्सपर्टीज शेयरिंग जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। MoU दोनों कॉलेजों को एक-दूसरे की ताकत का उपयोग कर छात्रों को अधिक सक्षम बनाने में मदद करेगा।
St. Xavier’s College के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे और Gossner College की प्राचार्या डॉ. इलानी पूर्ती ने इस अवसर को शिक्षा जगत के लिए एक मील का पत्थर बताया।
समारोह में उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, IQAC संयोजक डॉ. शिव कुमार, डॉ. अजय कुमार, केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. यू. आर. सेन, एस. के. सेनगुप्ता, और डॉ. संदीप चंद्रा भी उपस्थित रहे।
Read More: जल्द ही आंजन जंगल बनेगा प्रकृति प्रेमियों का नया ठिकाना!
मुख्य बिंदु:
- एमओयू से शैक्षणिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
- विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार परक प्रशिक्षण और रिसर्च के अवसर
- दोनों संस्थान साझा करेंगे नॉलेज, रिसोर्सेज और एक्सपर्टीज
- समझौता 5 वर्षों तक प्रभावी रहेगा
इस सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थान स्थानीय एवं वैश्विक शैक्षणिक मानकों की दिशा में कार्य करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








