Patna News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे तेजस्वी यादव के नवजात बेटे का नामकरण करते हुए एक बड़ी खुशखबरी दी. बता दें, तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह दूसरे बार पिता बने है. बता दें तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने अपने दूसरे बच्चे का नाम रखा है ‘इराज यादव’. लालू यादव ने बुधवार की सुबह राबड़ी देवी, तेजस्वी और राजश्री के साथ बेटे को गोद में लेकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नामकरण की घोषणा की.
Read more- खूंटी के गंगा उरांव ने 56 की उम्र में मैट्रिक पास कर बदली किस्मत
तेजस्वी की बेटी का नाम है कात्यायनी
तेजस्वी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए “जय हनुमान” लिखा था. मालूम हो कि, तेजस्वी एक बेटी भी है जिसका नाम कात्यायनी रखा है.
Read more- तेज प्रताप-अनुष्का का रिश्ता विवादों में: क्या गुपचुप शादी हुई? भाई आकाश यादव ने बताया सच
इराज नाम के पीछे खास वजह
लालू प्रसाद ने बताया कि जैसे बेटी का नाम कात्यायनी चैत्र नवरात्र के छठे दिन के अनुसार रखा गया, वैसे ही मंगलवार को भगवान हनुमान के दिन जन्मे बेटे का नाम हनुमान जी के सम्मान में ‘इराज’ रखा गया है. ‘इराज’ संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ कई है—प्रभु हनुमान, कामदेव का दूसरा नाम, साथ ही इसका मतलब ‘फूल’, ‘खुशी’ और ‘जल से उत्पन्न व्यक्ति’ भी होता है.













