धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला शिक्षा स्थापना समिति के साथ बैठक की। स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के प्रस्ताव, टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदन का सत्यापन के उपरांत जिला शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदन के प्रस्ताव, 24 दिसंबर 2020 से 10 अप्रैल 2023 के बीच सेवानिवृत शिक्षकों से प्राप्त आवेदन पर कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के संकल्प के आधार पर ग्रेड 4 में प्रोन्नति के प्रस्ताव आदि पर चर्चा की गई।
Read More: कोर्ट में फिर आमने-सामने आए तेजप्रताप और ऐश्वर्या, जानिए अब क्या होगा!
उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश-
उपायुक्त ने सेवानिवृत शिक्षकों के संकल्प के आधार पर ग्रेड 4 में प्रोन्नति प्रस्ताव को स्वीकृति देने देने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के प्रस्ताव पर सारे आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी की जांच कर स्वीकृति प्रदान करने को कहा। साथ हीं टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदन का सत्यापन के उपरांत जिला शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं बंद विद्यालय, एकल शिक्षकीय विद्यालय, छात्र के अनुपात में कम शिक्षक वाले विद्यालय में शिक्षक पदस्थापन के प्रस्ताव पर उपायुक्त ने कहा कि एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में वैसे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजें जहां अधिक शिक्षक पदस्थापित है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद-
बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला भूअर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार मौजूद रहें।
Read More: रांची में कोविड के बढ़ते खतरे पर अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइंस












