Friday, February 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड के हर प्रखंड और पंचायत में बनेगा मत्स्य पालन का मॉडल तालाब: शिल्पी नेहा तिर्की

नीली क्रांति की ओर तेज़ी से बढ़ता झारखंड, 5 वर्षों में 10 मीट्रिक टन/हेक्टेयर उत्पादन का लक्ष्य

May 29, 2025
in झारखंड
A A
Model ponds for fish farming will be built in every block and panchayat of Jharkhand: Shilpi Neha Tirkey

Model ponds for fish farming will be built in every block and panchayat of Jharkhand: Shilpi Neha Tirkey

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड सरकार अब मत्स्य पालन को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम बना रही है। राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित पहले झारखंड मत्स्य महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर घोषणा की कि राज्य के हर प्रखंड और पंचायत में मत्स्य पालन के लिए मॉडल तालाब बनाए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश को पछाड़ने का लक्ष्य

मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार का उद्देश्य नीली क्रांति के तहत आंध्र प्रदेश से आगे निकलना है। इसके लिए अगले 5 वर्षों में प्रति हेक्टेयर 10 मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जो वर्तमान उत्पादन (3 मीट्रिक टन/हेक्टेयर) से तीन गुना अधिक है।

Read More: राजभवन में NEP-2020 और भारतीय ज्ञान परंपरा पर कुलपतियों की परिचर्चा

Related Post

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

February 13, 2026
Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

February 13, 2026
Jharkhand News: हजारीबाग में 'यमराज' बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

Jharkhand News: हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

February 13, 2026
Jharkhand News: किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अब सरकार देगी विशेष पैकेज-स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Jharkhand News: किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अब सरकार देगी विशेष पैकेज-स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

February 12, 2026

केज कल्चर और ब्लॉक चेन तकनीक का उपयोग

राज्य के सभी डैमों में केज कल्चर तकनीक से मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही, ब्लॉक चेन तकनीक की शुरुआत की गई है, जिससे बीज वितरण से लेकर उत्पादन तक की हर जानकारी मत्स्य पालकों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी और विभाग लाभुकों को ट्रैक कर सकेगा।

मत्स्य कृषकों को मिलेगा प्रशिक्षण और बीमा

राज्य के 350 मत्स्य पालकों को हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही 1.70 लाख किसानों का बीमा कराया गया है, हालांकि अभी तक केवल 2 को मुआवजा मिला है, जिसे लेकर मंत्री ने बीमा दावे की प्रक्रिया को सरल करने की बात कही।

75 समितियों को दी गई अनुदान राशि

इस महोत्सव में 75 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के बीच 2-2 लाख रुपये की अनुदान राशि का DBT माध्यम से वितरण किया गया। साथ ही कुल 1.5 करोड़ रुपये की राशि समितियों के सशक्तिकरण हेतु प्रदान की गई।

बीज और फीड पर जोर, PPP मॉडल का समर्थन

राज्य में 80 से अधिक फिश फॉर्म हैं जिन्हें विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इनका संचालन PPP (Public Private Partnership) मॉडल पर भी किया जा सकता है। फीड और बीज की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सफल किसानों की कहानी और योजनाओं का न्यूजलेटर

इस अवसर पर मत्स्य कृषकों की सफलता की कहानियों पर आधारित एक पुस्तक और विभागीय योजनाओं से संबंधित न्यूजलेटर का विमोचन किया गया, जिससे ग्रामीण स्तर पर योजनाओं की जानकारी आसान होगी।

NFDB और विभागीय अधिकारियों की सहभागिता

NFDB हैदराबाद के CEO डॉ. बी.के. बेहरा ने राज्य में मत्स्य पालन के उज्जवल भविष्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि किसानों को 5 लाख रुपये तक का बीमा और 5 से 100 करोड़ तक का उद्यमिता ऋण उपलब्ध है। मौके पर विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी, निदेशक डॉ. एच.एन. द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Posts

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!
झारखंड

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

February 13, 2026
Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक
रांची

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

February 13, 2026
Jharkhand News: हजारीबाग में 'यमराज' बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान
झारखंड

Jharkhand News: हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

February 13, 2026
Next Post
चलती बस में आग

चलती बस में लगी आग, अफरातफरी का माहौल

छह सूत्री मांग को लेकर 108 एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

छह सूत्री मांग को लेकर 108 एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

Jharkhand News: नगर निगम चुनाव के बीच चुनाव छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पार्षद प्रत्याशी!

February 13, 2026

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

Jharkhand News: हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशिवालों को मिलेगा आज मेहनत का फल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Jharkhand News: किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अब सरकार देगी विशेष पैकेज-स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Jharkhand News: झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की अहम बैठक, कृषि मंत्री ने दिये कई निर्देश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra