Saturday, May 2, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

CDS अनिल चौहान का करारा जवाब: पाक का दावा झूठा, गिनती नहीं, सीख जरुरी

May 31, 2025
in Breaking News, दुनिया, देश
A A
CDS Anil Chauhan
Share on FacebookShare on Twitter

National News: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के दावों पर सटीक और सख्त जवाब दिया. संंघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए 6 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए दावे पर उन्होनें कहा कि “यह दावा बिल्कुल गलत है. गिनती मायने नहीं रखती, बल्कि यह मायने रखता है कि हमने क्या सीखा और कैसे सुधार किया.”

CDS चौहान ने कहा कि भारत ने अपनी गलतियों से तुरंत सबक लिया और दो दिन के भीतर दुश्मन के ठिकानों को दूर से सटीकता के साथ निशाना बनाया. उन्होंने यह भी बताया कि इस संघर्ष में कभी भी परमाणु हथियारों के उपयोग का खतरा नहीं था, जो राहत की बात है.

Read more- टिफिन सर्विसवाले की बेटी जिया श्रीवास्तव बनी झारखंड Topper

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की रणनीतिक जीत

12 मई को एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती से पूछे गए सवाल में भी यही मुद्दा उठा कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई राफेल पाक में क्रैश हुआ था? दरअसल, 7 मई को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में 5 से 6 भारतीय विमानों को गिराने का दावा किया – जिनमें 3 राफेल भी शामिल बताए गए. भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया.

CDS चौहान ने कहा – पाकिस्तान के साथ ‘बेहतर रिश्तों’ का दौर खत्म

शांगरी-ला डायलॉग के मंच से जनरल चौहान ने पाकिस्तान से संबंधों को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा – “अब भारत बिना रणनीति कोई कदम नहीं उठाता. पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक मेलजोल का वक्त खत्म हो चुका है.”

उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शपथ समारोह में बुलाया था. लेकिन जब बदले में दुश्मनी ही मिले, तो दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.

Read more- Breaking News: JAC 12वीं का साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CDS के संबोधन की 4 बड़ी बातें– भारत की नई सैन्य सोच:

  1. युद्ध के नए मैदान – अब लड़ाइयां सिर्फ जमीन, हवा या समुद्र में नहीं, बल्कि साइबर और अंतरिक्ष जैसे नए मोर्चों पर भी लड़ी जा रही हैं.
  2. स्वदेशी तकनीक का कमाल – ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने विदेशी सैटेलाइट्स पर नहीं, अपनी तकनीक और नेटवर्क सिस्टम पर भरोसा किया.
  3. फर्जी खबरों से बड़ी चुनौती – युद्ध के दौरान अफवाहें भी एक बड़ा हथियार बन चुकी हैं. भारत ने तथ्यात्मक और शांत प्रतिक्रिया की नीति अपनाई.
  4. महिला अफसरों की अगुवाई – शुरुआती ऑपरेशन के वक्त दो महिला अफसरों ने मीडिया से बातचीत की, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशन में व्यस्त थे.

जनरल चौहान ने अंत में यह भी कहा कि आज भारत, पाकिस्तान से हर मोर्चे पर आगे है – चाहे वो सामाजिक विकास हो, GDP हो या टेक्नोलॉजी. यह बदलाव किसी संयोग से नहीं, बल्कि स्पष्ट रणनीति और आत्मनिर्भर सोच का परिणाम है.

Related Posts

Tragic road accident in Giridih: 2 killed, 5 injured in car-bus collision
Breaking News

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

April 30, 2026
Are strict traffic rules ineffective in Ranchi? People are riding without helmets, raising questions.
Breaking News

Ranchi में Traffic नियमों की सख्ती बेअसर? बिना हेलमेट दौड़ रहे लोग, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

April 30, 2026
maiya samman yojana
Breaking News

Maiya Samman Yojana: इस दिन से खाते में खटाखट पहुंचेगी 21वीं किस्त, सीएम ने दिए निर्देश

April 30, 2026
Next Post
Students of SPM Inter College Sindri showed their strength in the Intermediate examination, performed brilliantly in Science and Commerce

एसपीएम इंटर कॉलेज सिंदरी के छात्रों ने इंटर परीक्षा में दिखाया दम, साइंस और कॉमर्स में शानदार प्रदर्शन

paresh rawal or pankaj tripathi?

क्य़ा Hera Pheri 3 में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी आएंगे नज़र? जानिए फिल्म से चल रही विवाद का कारण

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत

घर से निकले जरा बचके! झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट-इस दिन से मिलेगी राहत

May 1, 2026

Jharkhand में तबादलों पर बवाल: दलालों के जरिए वसूली का खेल, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

पारा शिक्षकों को झटका! आकलन परीक्षा सफल शिक्षकों को करना होगा इंतजार-अगले हफ्ते बन सकती है बात

Ranchi में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें Self Enumeration और घर-घर सर्वे की पूरी प्रक्रिया

Giridih में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बस की टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में खूनी खेल, लाठी-डंडो से जमकर मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra