Jharkhand News: समाजसेवा और शहीदों के सम्मान के लिए समर्पित संस्था ‘नमन – शहीदों के सपनों को’ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक भावनात्मक पत्र लिखकर रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से ‘भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट’ रखने की अपील की है.
पत्र में क्या लिखा है?
अपने पत्र में काले ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक चेतना और जनमानस में ईश्वर तुल्य स्थान रखते हैं. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि “भगवान” शब्द केवल सम्मान नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, बलिदान और आध्यात्मिक ओज का प्रतीक है.
read more- भगवान बिरसा मुंडा: इतिहास से गुमनामी तक, आज जनजातीय गौरव दिवस के प्रतीक
अमरप्रीत सिंह काले ने यह भी बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेता और आमजन मंचों से बिरसा मुंडा को ‘भगवान बिरसा मुंडा’ कहकर नमन करते हैं. ऐसे में रांची एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट करना केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक न्याय होगा.
एयरपोर्ट का नाम परिवर्तन का कारण
भगवान बिरसा मुंडा का नाम जनजातीय समाज के लिए आस्था और गर्व का प्रतीक है. नाम परिवर्तन से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी. यह निर्णय युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला होगा. साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
read more- 9 जून 2025 का राशिफल: जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा
read more- कल्पना और हकीकत में फर्क कैसे करता है हमारा दिमाग: नई रिसर्च से हुआ खुलासा













