Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंचीं झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव और उनके समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। समर्थकों ने प्रशासन की कार्रवाई को “लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” बताया है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है और जल्द ही इस पर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।








