Ranchi: रांची का ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला इस बार 27 जून से शुरू हो रहा है, जो 6 जुलाई तक चलेगा. इस मेले के आयोजन की जिम्मेदारी मंदिर न्यास समिति द्वारा पूरी की गई टेंडर प्रक्रिया के तहत तय की गई है. शुक्रवार को सम्पन्न हुई प्रक्रिया में स्थानीय वेंडर “आरके एंटरप्राइजेज” को 51.51 लाख रुपये की बोली के साथ मेला संचालन की जिम्मेदारी दी गई. टेंडर की न्यूनतम बोली 31 लाख रुपये तय की गई थी. कई इच्छुक वेंडरों ने ऊंची बोली लगाई और अंततः आरके एंटरप्राइजेज को यह कार्य मिला. अब यह वेंडर मेले में दुकानें, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर सकेगा. पूरे मेले की निगरानी मंदिर न्यास समिति द्वारा की जाएगी.
read more: रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बनेगा मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स!
सुरक्षा कि कड़ी तयारियां :
सुरक्षा के लिए BSSF द्वारा 1775 वॉलेंटियर सुरक्षा कर्मी, 875 प्राइवेट गार्ड, अधिकारी, पर्यवेक्षक आदि की तैनाती की जाएगी. इस वर्ष रथ मेला कुल 41.27 एकड़ में सजाया जाएगा. पिछले वर्ष 2024 में मेला आयोजन के लिए 1.92 करोड़ का टेंडर हुआ था, जबकि इस बार मात्र 1.40 करोड़ रुपये में कम तय हुआ, जिससे लागत में कमी आई है.
इस मौके पर LRDC मुकेश कुमार, मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, अनिल मिश्रा, डॉ. सुभाष तेतरेवा, प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशुनाथ शाहीदेव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.











