Jharkhand: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। इस विस्फोट में CRPF की 134 बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) चला रही थी। इसी दौरान राउरकेला जिले के बेलांग थाना क्षेत्र के पहाड़ी और जंगलों से घिरे इलाके में यह विस्फोट हुआ। यह IED पहले से जमीन में प्लांट किया गया था।
इलाके में हाई अलर्ट, सुरक्षा बल तैनात
हमले के बाद से ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और सघन सर्च ऑपरेशन (Intensive Search Operation) चलाया जा रहा है। आशंका है कि आसपास के इलाकों में और भी IED प्लांट किए गए हो सकते हैं।
नक्सल गतिविधियों में इजाफा, चिंता का विषय
झारखंड-ओडिशा सीमा पर पिछले कुछ महीनों से नक्सली मूवमेंट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर सिमडेगा, राउरकेला, पश्चिम सिंहभूम और सुंदरगढ़ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद नक्सली हमले हो रहे हैं। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








