Entertainment news: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने संजय कपूर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं और लिखा कि यह एक अविश्वसनीय और दुखद घटना है.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
उनकी पोस्ट के अनुसार, संजय कपूर पोलो ग्राउंड में थे, जब अचानक एक मधुमक्खी उनके मुँह में चली गई. उन्होंने खेल रोकने को कहा, लेकिन इसके तुरंत बाद कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया. कंगना रनौत ने अपने स्टोरी में लिखा की, “एक और अविश्वसनीय घटना, संजय कपूर (करीश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड में थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, उन्होंने खेल रोकने को कहा, लेकिन तुरंत हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया. यह बहुत ही दुखद खबर है.”
कंगना ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी. पूरे बॉलीवुड ने भी इस दुखद खबर पर संवेदनाएँ व्यक्त की हैं.
भगवन से प्राथना करने की दी सलाह
उन्होंने 2025 में हुई अन्य अप्रत्याशित और दुखद घटनाओं का भी उल्लेख किया और अपनी सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिये उसके बारे में कई बातें भी कही और साथ ही सभी से सतर्क रहने और भगवान से प्रार्थना करने की सलाह दी.













