JharkhandNews: राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर एक कार और करीब 15 लाख रुपये मूल्य की विदेशी स्पोर्ट्स बाइक जब्त की है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि यह छापेमारी एसएसपी को मिली गुप्त सूचना और पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को ऐसे अहम सबूत मिले हैं, जो इन अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों की परतें खोल सकते हैं।
मोबाइल से मिला करोड़ों का लेनदेन संबंधित वीडियो और फोटो
पुलिस को बिट्टू सिंह के मोबाइल फोन से एक वीडियो और कई तस्वीरें मिली हैं, जिनमें करोड़ों रुपये के कैश लेन-देन की बातचीत और फोटो सामने आई है। एक तस्वीर में बिट्टू सिंह करोड़ों की नकदी के साथ नजर आ रहा है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि अपराधी आर्थिक रूप से बहुत सक्रिय थे।
दो दिन पहले भेजा गया था जेल, अब गुर्गों की तलाश
दो दिन पहले ही संदीप और बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस इनके अन्य साथियों और फाइनेंसरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की विशेष टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि ये कैश कहां से आया और किन-किन लोगों को इसमें शामिल किया गया।
पुलिस की जांच जारी, जल्द होंगे और खुलासे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस केस से जुड़ी और बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। इस नेटवर्क से जुड़े कई सफेदपोशों और आर्थिक अपराधियों की भी जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








